बीकानेर:: डिब्बों में स्थाई बढोतरी:: नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा में बढ़ाये 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा में 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 17623/17624, नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड रेलसेवा में नान्देड से दिनांक 17.02.22 से एवं श्रीगंगानगर से 19.02.22 से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 02 साधारण द्वितीय श्रेणी, 01 पेन्ट्री कार एवं 02 पावर कार सहित कुल 21 डिब्बे होगें।

Categories:
error: Content is protected !!