Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में ब्लास्ट, 2 जवानों की मौत:तोप से फायर कर रहे थे, 4 दिन पहले भी 1 जवान की जान गई थी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में ब्लास्ट, 2 जवानों की मौत:तोप से फायर कर रहे थे, 4 दिन पहले भी 1 जवान की जान गई थी

बीकानेर

राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट होने से 2 जवानों की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्हें सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में यह दूसरा हादसा है। दोनों हादसों में 3 जवानों की मौत हुई है।

सेना के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया- हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। सुबह तोप से फायर करते वक्त अचानक ब्लास्ट हुआ, इसकी चपेट में तीन जवान आ गए थे।

गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को भी युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी। 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे।

इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!