बीकानेर ब्लड सेवा समिति की ओर से पीयूष रंगा द्वारा प्लाज्मा दान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोरोना से जंग की कड़ी में बीकानेर ब्लड सेवा समिति रक्त एवम प्लाज्मा दान द्वारा निरंतर सहयोग कर रही है।। समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा) ने बताया कि शनिवार सुबह आपात प्लाज्मा का केस समिति में आने पर समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा) ने पीयूष रंगा से सम्पर्क किया और वह अपने भाई पिंटू को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्लाजमा डोनेट करने के लिये पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक पहुंचे।
समिति के नियमित रक्तदाता पीयूष रंगा का यह दूसरा प्लाज्मा दान है और इससे दो व्यक्तियों को जीने का आधार मिलेगा। समिति के संचालक रवि व्यास पारीक के अनुसार रक्तदाता पीयूष रंगा को मिलाकर समिति के कुल 13 प्लाज्मा दान से 26 जीवनदान रूपी कोविड प्लाज्मा मरीजो को मिले है। पीयूष समिति के नियमित रक्तदाता है और कुल 32 रक्तदान कर चुके है, जिसमें 09 प्लेटेलट्स दान शामिल है।
इस अवसर पर समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), मुकुल डागा, तरूण सिंह शेखावत, चंचल शर्मा और सुमित शर्मा उपस्थित रहें। राजकीय ब्लड बैंक पीबीएम बीकानेर के विभागाध्यक्ष डॉ देवराज आर्य ने रंगा को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Categories:
error: Content is protected !!