बीकानेर भाजपा ने धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पार्टी का झंडा फहराया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बीकानेर। बीकानेर भाजपा कार्यालय पर पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी आज प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने घर पर आस पड़ोस में पार्टी का झंडा फहराया है। प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कहा पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई लेकिन 1951 में जब हमारा दल जन संघ स्थापित हुआ तो उस समय हमारा दल तेजी से आगे बढ़ रहा था। हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके बाद फिर हम एक बार खड़े हुए और जो हमारे दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उनकी भी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा मीसा लगा दी जाती है इसके बाद भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता घबराते नहीं है और लगातार डट कर खड़े रहते हैं और उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन एक कार्यकर्ता आधारित दल है। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है मुख्यमंत्री बनता है प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। हमने 21 अक्टूबर 1951 जनसंघ से लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी है और आज हमारा दल एक बेहतर मुकाम पर है। हमें इसी तरह अपनी पार्टी और संगठन को निरंतर आगे लेकर जाना है। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा हमारे नेताओं ने एमरजेंसी का दंश ने झेला है बीकानेर से सोमदत्त श्रीमाली, ओम आचार्य, द्वारका तिवाड़ी, रिखबदास बोडा, ओम झालानी, नंदलाल व्यास ने पार्टी को समय दिया पार्टी के लिए बलिदान दिया अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया आज हम उनके लगाए वृक्ष की छांव ले रहे है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा 2 सीट से 303 सीट तक का सफर हमारी पार्टी ने तय किया दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान है हर एक कार्यकता का इसमें योगदान है और सभी मेहनत और समर्पण से निरंतर पार्टी मजबूत हो रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा अटल-आडवाणी की जोड़ी से मोदी-शाह की जोड़ी तक पार्टी ने हर दशक में पार्टी ने नई उपलब्धि हासिल की है आज पार्टी जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के विचार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चल रही है वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नये आयाम छू रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा जब पार्टी की शुरुआत हुई उस समय बहुत संघर्ष से पार्टी जूझ रही थी आज हर कार्यकर्ता की मेहनत और लगन से पार्टी के संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार किया जा रहा है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारे संगठन की खूबसूरती है आज महिलाओं को विधायक, महापौर, जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी महिलाओं को नेतृत्व भी दे रही है और सम्मान भी दे रही है जिसका नतीजा है बीकानेर में आज 7 में से 6 विधायक हमारे है। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, ओम सोनगरा, श्याम सिंह हांडला, प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, दिनेश सांखला, विशाल गोलछा, विशाल गहलोत, कमल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, ओम प्रकाश मीणा, मुकेश ओझा, अजय खत्री, सुशील शर्मा, निशांत गौड, गजेंद्र भाटी, विनायक पारीक, आरती आचार्य, किशन चौधरी, कमल आचार्य, जेपी व्यास, सुमन शेखावत, राजकुमार किराडू, इंदु वर्मा, राम कुमार व्यास, अशोक चांवरिया, विनोद करोल, भगवती स्वामी, राजकुमारी बेद, अरुण सोलंकी, कमल सैन, अनिल हर्ष, राहुल पारीक, संगीता शेखावत, निर्मला खत्री, अंकित तंवर, पुखराज स्वामी, जितेंद्र गहलोत, मूलचंद सोलंकी, मनीष बाफना, विनायक पारीक, नंदू गहलोत, राधा खत्री, सुमन जोशी, सुषमा बिस्सा, सुधा आचार्य, सुनीता हटीला उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!