NATIONAL NEWS

बीकानेर में फैशन और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन “परंपरा” 20 अक्टूबर से कपिल धारा में, फैशन, गेम्स और पंजाबी सिंगर के धमाल सहित ये होंगे आकर्षण, पढ़ें पूरी खबर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में फैशन और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन “परंपरा” 20 अक्टूबर से कपिल धारा में, फैशन, गेम्स और पंजाबी सिंगर के धमाल सहित ये होंगे आकर्षण, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। बीकानेर में फैशन और लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन परंपरा 20,21 और 22 अक्टूबर को कपिलधारा में आयोजित होगी। केसरिया वूमेन वेयर, अंदाजे लखनऊ, फेमिना फैशन तथा दुबई कैफे एंड रेस्टोरेंट के बैनर तले आयोजित होने वाले नवरात्रि और दिल्ली एडिशन “परंपरा एग्जिबिशन” में बीकानेर के लोगों के लिए विभिन्न स्टॉल्स के आकर्षण सहित फूड्स जोन तथा पंजाबी सिंगर माही माल्या का धमाल भी रखा गया है। इस एग्जीबिशन में मुंबई ,जयपुर तथा जोधपुर की स्टाल सहित बीकानेर की विभिन्न कलाओं तथा सामान की 95 से अधिक स्टॉल्स होगी। जिनमे क्लॉथिंग, ज्वेलरी, फुटवियर, फूड जोन के अलावा आर्किटेक्चर और ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स की स्टाल भी रखी गई है। अब केवल कुछ ही स्टॉल्स शेष है तथा स्टॉल की बुकिंग के लिए 8955 994677 तथा 7976383628 पर संपर्क किया जा सकता है। इस एग्जीबिशन में बीकानेर के लोग एक ही छत तले विभिन्न सामान के साथ स्पेशल फूड, जोन, गेम्स और गायकी का भी लुत्फ ले सकेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!