Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. प्रवेश हेतु महाविद्यालयों का पंजीकरण 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare




कार्यालय बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. प्रवेश परीक्षा – 2024 से जारी विज्ञप्ति में समन्‍वयक डॉ. कपिल गौतम ने बताया कि प्री.बी.पी.एड./ प्री.एम.पी.एड. परीक्षा-2024 का शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित हो चुका है । राज्य में स्थित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.पी.एड. एवं दो वर्षीय एम.पी.एड. सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग, परिणाम के तुरंत पश्चात् प्रस्तावित है । उन्‍होंने समस्त बी.पी.एड. महाविद्यालय आधिकारिक वेबसाईट pbpedvmou24.com पर तथा एम.पी.एड. महाविद्यालय आधिकारिक वेबसाईट pmpedvmou24.com पर पंजीकरण कर महाविद्यालय से संबंधित दस्तावेज दिनांक 14-10-2024 से 20-10-2024 के मध्य अनिवार्य रूप से अपलोड कराने की अपील की है । उन्‍होंने बताया कि सम्‍बन्धित महाविद्यालयों के दस्‍तावेज ऑनलाईन अपलोड करने हेतु यूजर आई.ड़ी. व पासवर्ड प्राचार्य/निदेशक को ईमेल/मोबाइल एस.एम.एस. द्वारा उपलब्ध करवा दिये गए हैं । सभी सम्‍बन्धित महाविद्यालयों को वांछित सूचना ऑनलाईन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी इसके बाद ही उन्‍हें बी.पी.एड./एम.पी.एड. उन महाविद्यालयों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। सहसमन्‍वयक डॉ. नीरज अरोड़ा ने बताया कि महाविद्यालयों को निम्‍नलिखित दस्‍तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड करना है :-

  1. राष्‍ट्रीय अध्‍यापक परिषद (NCTE) द्वारा जारी मान्‍यता आदेश की प्रति ।
  2. आयुक्‍तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्‍थान, जयपुर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति ।
  3. संबंधित विश्‍वविद्यालय द्वारा जारी सम्‍बद्धता आदेश की प्रति ।
  4. नवीनतम अकादमिक सत्र की प्रदर्शन मूल्‍यांकन रिपोर्ट (PAR) की प्रति ।
  5. शपथ पत्र (निर्धारित प्रारूप में) ।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!