बीकानेर । भाजपा गंगाशहर मंडल कार्यालय में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल के साथ भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र भेंट कर पार्टी दुप्पटा पहनाकर मेघवाल का स्वागत किया। अर्जुनराम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा सोच रही है महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलना चाहिए इस लिए केंद्र से प्रदेश ओर अब जिलों में ओर मंडल स्तर तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है इसका उदाहरण है बीकानेर शहर को पहली महिला जिलाध्यक्ष मिली है। सुमन छाजेड़ ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आभार जताते हुए कहा जिस प्रकार पार्टी ने मेरे पर भरोसा जताया है हम सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की रीति नीति और देश हित में कार्य करेंगे। महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है केंद्रीय मंत्री मेघवाल भी हमारे मंडल के कार्यकर्ता है और हर दिन जनसुनवाई के माध्यम से कार्यालय में जनहित के कार्य किए जायेगे। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, बंशीलाल तंवर, सम्पत जी पारीक, नारायण चोपड़ा, गुमान सिंह राजपुरोहित, मनीष सोनी, बनवारीलाल शर्मा, राजाराम विश्नोई, जेठमल नहाटा, प्रदीप निर्माण, भंवर साहू, रामदयाल उपाध्याय, विक्रम भाटी, सुखराम दावा, मगाराम नई, इंद्र राव, चंद्र शर्मा, गोविंद सारस्वत, मुलचंद दहिया, अंकुश चोपड़ा, जसराज मारू, स्वाति छाजेड़, राजश्री कछावा, भानु आनंद, विशाल गोलछा, गणेश जाजड़ा, मनीष बाफना, हुलास भाटी उपस्थित रहे।
Latest Posts
- एमएस कॉलेज में ‘द डॉकलैब – अ न्यू वर्ड ऑफ बायोलॉजी’ राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को मिला हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग का अवसर

- दहेजमुक्त विवाह की अनुकरणीय पहल : न नकद, न सोने-चाँदी के आभूषण, न महंगे उपहार; केवल एक रुपया और नारियल का शगुन स्वीकार कर सारस्वा एवं तावणियाँ परिवार ने प्रस्तुत की सामाजिक बदलाव की मिसाल !!

- अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के 61 वें शहादत दिवस पर 30 नवंबर को विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

- स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों के अध्ययन की प्राथमिकता कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई

- 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


