NATIONAL NEWS

भाजपा नेता डॉ. आचार्य के निवास पर ईको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की स्थापना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास स्थान पर अहमदाबाद से विशेष रूप से मंगवाई गई मिट्टी से निर्मित पूर्णतया इको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का आगाज किया गया।

इस अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन और प्रतिमा स्थापना कर भगवान गणपति को विशेष भोग अर्पित किया गया।

डॉ. आचार्य ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए गत कई वर्षों से उनके निवास स्थान पर मुंबई और अहमदाबाद से मिट्टी से निर्मित पूर्णतः इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।

शनिवार को गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य, जयन्त, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, पंडित शिव भगवान व्यास, गजानन्द शर्मा, रामदेव गौड़, लोकेश शर्मा, नेहा राजपुरोहित, प्रेरणा गौड़ सहित अन्य मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!