बीकानेर। भाजपा ने अपने 15 प्रत्याशियों के साथ पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा सीट पर भाजपा ने टिकट पर पुर्नविचार करते हुए पुनम कंवर की जगह उनके पुत्र अंशुमान सिंह को टिकट दिया है। दरअसल, बीजेपी ने इससे पहले देवी सिंह भाटी के पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह की पत्नी पुनम कंवर को टिकट दिया। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां से देवीसिंह भाटी खुद के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने उन्हें टिकट ने देकर बहू पुनम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद भाटी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। अब पार्टी ने इस टिकट पर पुनर्विचार करते हुए पूनम कंवर की जगह पुत्र अंशुमान को टिकट दिया है।












Add Comment