NATIONAL NEWS

महापौर का जनहित में बड़ा निर्देश- पुराना रिकॉर्ड हो डिजिटल रूप से संधारित, जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र आवेदन ऑनलाइन करने पर विचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नगर निगम महापौर सुशीला कँवर अपने इन 4 साल 6 महीने के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णयों के कारण सुर्ख़ियों में रही हैं | आज महापौर ने निर्देश जारी करते हुए बीकानेर की जनता को राहत देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है | दरअसल महापौर सुशीला कँवर ने नगर निगम की बजट सभा में नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण अनुभाग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सेवायें जो की अब तक ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से सम्पादित की जा रही है, बीकानेर की जनता को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पारित किया था | आज महापौर ने आयुक्त को यु ओ नोट जारी कर इन सेवाओं को एसएसओ पोर्टल एवं पहचान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करने के प्रस्ताव को अध्ययन करने एवं इस सुविधा को 7 जून से पूर्व आमजन की सुविधा के लिए शुरू करने के भी निर्देश जारी किये हैं | नगर निगम में प्रतिदिन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए सैंकड़ों की संख्या में आवेदनकर्ता नगर निगम आते हैं | बीकानेर शहर के साथ साथ आस पास के क्षेत्रों से भी लोगों को अपने परिजनों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम बीकानेर आना पड़ता है | ऐसे में अगर यह सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है तो बड़ी संख्या में दैनिक रूप से बीकानेर की जनता को राहत मिलेगी |
महापौर सुशीला कंवर ने बताया की नगर निगम की पूर्व की बजट सभा में हमने यह संकल्प लिया था की बीकानेर की जनता को रहत देने के लिए दैनिक रूप से की जाने वाल समस्त आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जावे | जिसमें से काफी सेवायें जैसे की नामान्तरण, सीवर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी , मोरगेज एनओसी, भवन निर्माण स्वीकृति अदि ऑनलाइन कर दी गयी है | जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं पूर्व में जारी प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि आदि सेवायें अभी तक ऑफलाइन ही संपादित की जा रही थी | आज आयुक्त को यु ओ नोट के माध्यम से इन सेवाओं को भी ऑनलाइन करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये हैं | हमारा लक्ष्य है की अधिक से अधिक जनता को राहत देने के लिए दैनिक सेवाओं का सरलीकरण किया जावे | इन सेवाओं को ऑनलाइन करने के साथ जन्म मृत्यु तथा विवाह पंजीयन से जुड़े सभी ऑफलाइन रिकॉर्ड को ही स्कैन कर डिजिटल रू से संधारण करने के निर्देश दिए गए हैं | रिकॉर्ड अत्यधिक पुराना होने के कारण भौतिक रूप से संधारित रख पाना कठिन है | वर्तमान में भूमि शाखा से जुड़े समस्त दस्तावेज तथा पट्टों से सम्बंधित समस्त पत्रावलियां डिजिटल रूप से संधारित की जा रही है | नगर निगम में ई फाइलिंग भी लागू कर दी गयी है | वर्तमान में सभी पत्रावलियां ऑनलाइन राज काज के माध्यम से ही सम्पादित की जा रही है |
फिलहाल नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 300 से अधिक आवेदन तथा विवाह पंजीयन से सम्बंधित 25 आवेदन दैनिक रूप से प्राप्त किये जा रहे हैं | ऐसे में इन सेवाओं को ऑनलाइन करने से बड़े स्तर पर आमजन को रहत मिलेगी |

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!