मीरा शाखा के ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का हुआ समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारत विकास परिषद मीरा शाखा बीकानेर के तत्वाधान में चल रही सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का कल समापन समारोह पुण्यार्थम केंद्र में संपन्न हुआ। शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल जी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रीजनल सचिव श्रीमती शशि चुग , प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीप्ति वाहल प्रांत महिला संयोजिका श्रीमती छवि गुप्ता, सुसन भाटिया मीरा शाखा अध्यक्ष अर्चना सक्सेना कोषाध्यक्ष रतन गुप्ता सचिव श्रीमती नीलू जी भार्गव के द्वारा किया गया l साथ ही इस कार्यक्रम में उनके साथ पुण्यार्थम के पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में 180 छात्र एवं छात्रों ने भाग लिया
सात दिवस से चलने वाली शिविर की शुरुआत रोज सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत , मंत्र उच्चारण से की जाती थी जिसमें प्रत्येक छात्र-छात्राएं भाग लेकर मंत्र उच्चारण करते ।

श्रीमती शशि चुग (रीजनल महिला संयोजिका) कैंप में सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैंप आप सभी के बच्चों में प्रोत्साहन और उत्साह को बढ़ाने के लिए है

अभिरुचि शिविर बच्चों को रोज नई ट्रिक और मोटिवेशन सीखने के उद्देश्य से ही कैंप आयोजित किया गया l जिसमें सभी बच्चों को संस्कार से जोड़ते हुए इस थीम पर डांस, ड्राइंग, गुड टच बेड टच पर जानकारी,रंगोली, मिट्टी के दिए मिट्टी की रंग बिरंगी मटकी और भी कई वेस्ट मटेरियल से पायदान थैले अन्य प्रकार के सुंदर-सुंदर चीज बच्चों द्वारा बनाई गई।

सात सात दिवसीय इस शिविर में मेंटल एबिलिटी ,सामान्य ज्ञान, कागज के खिलौने बनाना, प्रश्नोत्तरी ,वाद विवाद प्रतियोगिता ,खेलकूद व अहिल्याबाई के चरित्र के बारे में जानकारी दी गई l
रोज होने वाले इन गतिविधियों के दौरान बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रोत्साहित दिए गए l

सात दिवसीय शिविर में रोज नए-नए उपहार और अल्पाहार,सांत्वना पुरस्कार संस्था के सदस्यों के द्वारा बच्चों को दिए गए

शिविर में 7 विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें अधिकांश सदस्य शाखा के थे जिन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण दिया।
मीरा शाखा अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने नृत्य प्रशिक्षक मोटिवेशनल स्पीच आदि कार्यशाला दी l
कोषाध्यक्ष रतन जी गुप्ता ने प्रश्नोत्तरी व वेस्ट मटेरियल रीयूज का प्रशिक्षण दिया l

रूबी खंडेलवाल के द्वारा मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया व ममता कुमावत के द्वारा पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया

पुण्यार्थम् बीकानेर शिवबाड़ी भाग प्रभारी श्रीमती किरण व संस्कार केन्द्रों की शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे!
अभिरुचि शिविर के समापन पर डॉक्टर दीप्ति वाहल (प्रांत अध्यक्ष) बच्चों को पुरस्कृत किया गया l

मेहंदी कंपटीशन में कोमल मोरिया प्रथम स्थान पर और जिया फुलवारिया द्वितीय स्थान पर रही l

वेस्ट मटेरियल कंपटीशन में प्रथम स्थान पर चांदनी दूसरे स्थान पर पवन रही

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चंचल रेगर और द्वितीय स्थान पर जय श्री गहलोत रही

डांस प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में रितिका और जूनियर ग्रुप में साक्षी विजेता रही l
पुण्यार्थम के पूनम राईका ने मीरा शाखा बीकानेर का आभार व्यक्त किया!
अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया । बच्चों ने सभी कार्यक्रम में अपना खूब उत्साह दिखाते हुए भाग लिया। सभी बच्चों के अभिभावक को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम मे डॉ आशु मलिक,श्रीमती अलका पारिक, श्रीमती उमा ओझा ,,श्रीमती हेमा दाधीच, श्रीमती ललिता गुप्ता श्रीमती कविता कटारिया, श्री मति मंजूषा भास्कर, श्री मति सुनीता चावला आदि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!