Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय में होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 123 मरीजों को मिली मुफ्त दवा व परामर्श

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । बीकानेर के राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय में आज होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिले की होम्योपैथी नोडल अधिकारी डॉ. गार्गी चावला द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहीं।
शिविर में होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनुश्री सिंह द्वारा 123 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया और उन्हें निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में विभिन्न प्रकार की सामान्य बीमारियों के साथ-साथ मौसमी रोगों के लिए भी उपचार उपलब्ध कराया गया।
डॉ. गार्गी चावला ने बताया कि इस तरह के शिविर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे आमजन तक सरल, सुलभ व सुरक्षित होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पहुंच सके।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की भागीदारी ने इसे सफल बनाया और आने वाले समय में और अधिक शिविर लगाने की योजना भी साझा की गई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!