बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की सुदर्शना पूर्व छात्रा समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं सत्र पर्यंत किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अभिलाषा आल्हा,प्रो. इंदिरा गोस्वामी, सुदर्शना पूर्व छात्रा समिति के सदस्य डॉ विभा बंसल,डॉ सुशीला ओझा, डॉ प्रभा भार्गव व आज के मुख्य निर्वाचन प्रभारी डॉक्टर डी.सी जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की। प्राचार्य डॉ आल्हा ने अपने स्वागत भाषण में अतिथिगणों व समस्त पूर्व छात्र समिति के सदस्यों का अभिवादन किया तथा उनसे महाविद्यालय व छात्राओं के हित में सामाजिक,आर्थिक सहयोग की अपील की। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय ने स्टार्ट टेक फाउंडेशन,रोटरी मिडटाउन एसोसियेशन व बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ 3 MOU किए गए हैं,जिसके तहत छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स से जोड़ा जा रहा है,फैशन डिजाइनिंग कोर्स के अंतर्गत छात्रों को सिलाई की मशीनें वितरित की जा रही हैं तथा महाविद्यालय में फर्नीचर व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। डॉ प्रभा भार्गव ने कार्यकारिणी को होने वाली समस्याओं की चर्चा करते हुए आगामी कार्यकारिणी को संवैधानिक नियमों से वैज्ञानिक पद्धति के साथ नीतिगत निर्णय लेने की सलाह दी। डॉ हिमांशु कांडपाल ने 27.09.2023 को हुई कार्यकारिणी की बैठक के मिनट्स पढ़े। तत्पश्चात उपस्थित पूर्व छात्र समिति ने सर्व सम्मति से उसका अनुमोदन किया। डॉ डी.सी जैन ने कार्यकारिणी के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया से समिति को अवगत कराते हुए बताया की पूर्व छात्रा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी में 9 सदस्य होते हैं जिसमें सात पदाधिकारी व दो अन्य सदस्य होते हैं। डॉ जैन ने बताया की किसी भी सरकारी संस्था के कार्य जन सहयोग से ही संभव हो सकते हैं,चुनाव तो संविधान की एक व्यवस्था मात्र है परंपरागत रूप से यथासंभव सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हो जाए यही सर्वहित में रहता है। तत्पश्चात कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया गया जिसके अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु डॉ विभा बंसल,उपाध्यक्ष पद हेतु डॉ सुशीला ओझा,सचिव पद हेतु डॉ रीना साहा,संयुक्त सचिव पद हेतु डॉ नीरू गुप्ता,कोषाध्यक्ष के पद हेतु डॉ नूरजहां,संगठन सचिव के पद हेतु डॉ सीमा व्यास,प्रचार सचिव के पद हेतु डॉ राधा सोलंकी को तथा 2 सदस्यों के रूप में डॉ नंदिता सिंघवी तथा डॉ दीप्ति श्रीवास्तव को चयनित करते हुए कुल 9 सदस्यीय कार्यकारिणी चयन प्रक्रिया को पूरा किया गया। अंत में डॉक्टर डी.सी जैन ने औपचारिक रूप से सर्वसम्मति से अनुमोदित पूर्व छात्रा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। प्राचार्य आल्हा ने नव चयनित कार्यकारिणी के लिए पूर्व छात्रा समिति को बधाई दी। नव चयनित कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ विभा बंसल ने कहा कि वे अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर महाविद्यालय व छात्राओं के चहुँमुखी विकास की दिशा में निरंतर कार्यरत रहेगी। नव चयनित सचिव डॉ रीना साहा ने समस्त अतिथि गणों व पूर्व छात्र समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राधा सोलंकी व रिपोर्टिंग अंजू सांगवा ने की। चुनाव में डॉ विनोद कुमारी,डॉ ऋचा मेहता,सुमन कंवर,नीतू परिहार,तनुजा कंवर,प्रियंका,रितु,पूजा व अन्य उपस्थित रहे।
Latest Posts
- UGC-DEB से मिली बड़ी स्वीकृति: आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ
- महिला पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में सीधा प्रवेश 8 से 14 सितम्बर तक
- दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने किया सिद्धू’स रेस्टोरेंट का शुभारंभ

- दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र उदय टी.टी. कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

- शिक्षक दिवस पर मंजू गुलगुलिया को मिला शिक्षा शिरोमणि अवार्ड

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


