राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी एस.यू. – द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा को परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की एस.यू. – द्वितीय इकाई को ए.सी.बी. की व्हाटसएप हैल्पलाईन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजिनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व सतत परेशान नहीं करने की एवज में डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, दे


जिस पर एसीबी एस.यू. – द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा को परिवा से 05 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों एम.एन.आई.टी. जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि के अलावा सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रूपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। उक्त गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!