राजस्थान में 21 मई से शुरू होगी हज यात्रा:11 जुलाई तक जयपुर एयरपोर्ट से होगा 18 फ्लाइट्स का संचालन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में 21 मई से शुरू होगी हज यात्रा:11 जुलाई तक जयपुर एयरपोर्ट से होगा 18 फ्लाइट्स का संचालन

जयपुर

जयपुर में 21 मई से हज की उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार मई महीने में सीधे मदीना के लिए 9 फ्लाइट का डिपार्चर प्रस्तावित है। वहीं, जुलाई महीने में जेद्दाह से 9 फ्लाइट का अराइवल निर्धारित है। इस साल भी 21 मई से 11 जुलाई तक हज फ्लाइट्स का संचालन जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस बार 21 से 27 मई तक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को जयपुर से मदीना के लिए एक उड़ान प्रतिदिन प्रस्तावित हैं। जबकि बुधवार और शुक्रवार को प्रतिदिन दो उड़ाने निर्धारित है। इसी तरह 4 से 11 जुलाई के बीच हज से वापसी की फ्लाइट संचालित होगी। इस अवधि के दौरान, जेद्दाह से प्रतिदिन एक उड़ान जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगी और रविवार को दो आगमन निर्धारित हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हज यात्रियों के लिए टर्मिनल 1 पर भी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही यात्रियों के पानी और खान-पान की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग से नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही हज कमेटी के साथ भी फ्लाइट संचालन और अन्य व्यस्थाओं की लेकर प्रतिदिन कोर्डिनेशन किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!