राजस्थान राज्य सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता: जोधपुर टीम का चारों ख़िताब पर कब्ज़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा दिनांक 10 से 13 अप्रैल 2025 को जोधपुर में चैनपुरा इंडोर स्टेडियम जोधपुर में आयोजित राजस्थान राज्य सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन टीम स्पर्धा में जोधपुर ने महिला व पुरुष के सीनियर व जूनियर वर्ग के चारों ख़िताब अपने नाम किए। टीम स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे :
पुरुष वर्ग सीनियर में प्रथम स्थान पर जोधपुर, द्वितीय स्थान पर उदयपुर व तृतीय स्थान पर भीलवाडा; महिला वर्ग सीनियर में प्रथम स्थान जोधपुर, द्वितीय स्थान पर नागौर व तृतीय स्थान पर अजमेर
पुरुष वर्ग जूनियर में प्रथम स्थान पर जोधपुर, द्वितीय स्थान पर नागौर व तृतीय स्थान पर भीलवाडा;
महिला वर्ग जूनियर में प्रथम स्थान जोधपुर, द्वितीय स्थान पर अजमेर व तृतीय स्थान पर जयपुर
आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीमती अलका कविया,उप प्रधानाचार्या, महात्मागांधी विद्यालय चैनपुरा ने प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

Categories:
error: Content is protected !!