,बीकानेर ।राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का महासमिति अधिवेशन ओर चुनाव आज पेंशनर समाज भवन ,कचहरी परिसर ,बीकानेर में संपन्न हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया,दीप प्रज्वलित किया गया। उसके पश्चात अपेक्स हॉस्पिटल के कॉर्डिनेटर योगेश पवार द्वारा स्वास्थ्य वार्ता के लिए कार्डियोलॉजी के डॉक्टर श्रवण सिंह और ई एन टी के डॉक्टर अशोक पुनिया को स्वास्थ्य वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। दोनों डॉक्टर्स ने जीवन में स्वास्थ्य का महत्व ओर स्वस्थ रहने के लिए दैनिक क्या कार्य किया जाना चाहिए और मौसमी बीमारियों से कैसे बचाव किया जा सकता है उस पर वार्ता की। Apex के योगेश पवार ने इस स्वास्थ्य वार्ता शिविर का आयोजन के बारे में बताया कि अपेक्स हॉस्पिटल हमेशा लोगों के साथ हर समय तैयार रहता है। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने Apex Hospital से आए डॉक्टर्स का कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया और आए हुई अतिथियों का माला,मोमेंटो ओर दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि we are foundation से अर्चना सक्सेना से अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षक संघ प्रगतिशील हमेशा शिक्षा के साथ साथ अनेक विविध कार्य करता है और जनहितार्थ कार्य करता है इसके लिए में हृदय से बधाई देती हूं । द्वितीय सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज मोहन सिंह ने की ,चुनाव अधिकारी भंगा सिंह यादव और चुनाव पर्यवेक्षक मोहम्मद इलियास जोईया थे। उपस्थित अतिथियों का एवं ब्लॉक अध्यक्षों का संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। लूणकरणसर अध्यक्ष नरेश नाथ, मंत्री रामकुमार गोदारा, कोलायत अध्यक्ष राम रतन उपाध्याय, मंत्री महावीर दर्जी, नोखा अध्यक्ष पंकज बिश्नोई, मंत्री विक्रम बिश्नोई, पांचू अध्यक्ष गोवर्धन सिंह चौधरी, मंत्री नरसीराम, डूंगरगढ़ अध्यक्ष जयप्रकाश कसवा, खाजूवाला अध्यक्ष सुरेश सेनी, बीकानेर शहर अध्यक्ष अजय भाटी ,मंत्री रईस अहमद, बीकानेर ग्रामीण अध्यक्ष नारायण गोदारा ,मंत्री अरुण कांत वर्मा । जिला मंत्री गोविंद भार्गव द्वारा गत वर्ष 2023- 24 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ,जिला कोषाध्यक्ष असलम मोहम्मद समेजा द्वारा गत सत्र का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष / मंत्री द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए और संगठन को ब्लॉक ने किस प्रकार योगदान दिया ,क्या कार्यक्रम आयोजित किए गए उस पर अपनी बात रखी गई। विशिष्ट व्यक्तियों का संगठन हमेशा सम्मान करता है इस क्रम में सेवानिवृत्ति पर मोहम्मद अख्तर कामिल का गुरु प्रसाद भार्गव,अब्दुल बहाव,हीरालाल शर्मा द्वारा शॉल,मोमेंटो,माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। श्री नीलम पारीक की सेवानिवृति पर माया पारीक,अंजुमन आरा,मधु गुप्ता,विधा पारीक द्वारा शॉल,मोमेंटो,माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । संगठन के दो पदाधिकारी श्री रणविजय सिंह राठौर की पुत्री मनश्वेता राठौर का प्रोफेसर वागडी कॉलेज, नोखा में पदस्थापन होने और श्री सुभाष चंद्र सोनी की पुत्री शुभ नंदिनी का प्रोफेसर डूंगरगढ़ कॉलेज में पदस्थापन होने पर संगठन की ओर से शॉल, मोमेंटो ,माला पहनाकर अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया और प्रसन्नता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि गत सत्र में संगठन द्वारा ब्लॉक,जिला ओर प्रदेश के अनेक कार्य संपादित किए गए ओर आगे भी जिला इसी प्रकार से शिक्षकों के कार्य के लिए हर समय तैयार रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक मोहम्मद इलियास जोईया ने संस्था की रीति नीति और उसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी । तृतीय सत्र में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी भंगा सिंह यादव चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। श्री भंगा सिंह यादव ने सत्र 2025- 26 की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की । जिसके अंतर्गत मोहम्मद इलियास जोईया, अनिल कुमार वर्मा ,सुभाष चंद्र आचार्य,गुरचरण सिंह मान संरक्षक ,गोविंद भार्गव सभाध्यक्ष, अब्दुल बहाव उप सभाध्यक्ष, आनंद पारीक जिलाध्यक्ष ,गुरु प्रसाद भार्गव, बृजमोहन सिंह, गोपाल पारीक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवाब अली हीरालाल शर्मा उपाध्यक्ष, असलम मोहम्मद समेजा जिला मंत्री, माया पारीक जिला महिला मंत्री , मधु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष ,विनोद नाथ ,अजीज खान संयुक्त मंत्री, हरीश कुमार वाधवानी जिला संगठन मंत्री, मयंक स्वामी कार्यालय मंत्री, राधेश्याम पारीक प्रचार मंत्री, शौकत अली प्रारंभिक शिक्षा प्रतिनिधि, मंजू यादव विशेष शिक्षा प्रतिनिधि, रण विजय सिंह राठौड़ ,भवानी शंकर शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, मनीराम, कैलाश दान प्रबोधक प्रतिनिधि ,नंदकिशोर शर्मा जिला प्रवक्ता, मानक चंद पारीक, जगदीश प्रसाद उपाध्याय ,कनकलता वर्मा ,सूर्य प्रकाश, शक्ति गौतम ,रामचंद्र चौधरी ,राजकुमार ओझा ,भगत राज खत्री और पवन मोदी जिला कार्यकारिणी सदस्य बने। सभी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बृज मोहन सिंह ने कहा कि संगठन में आपसी प्रेमचंद भाईचारा के साथ में 36 कॉम को लेकर साथ चलने वाला यह एकमात्र संगठन है जो की शिक्षा जगत में अपने आप में विशेष उपलब्धि लिए हुए हैं और इससे किसी प्रकार की कोई भ्रांति नहीं है सबके लिए कार्य करने के लिए हमेशा कृत संकल्प है । कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता भी पहुंचे और सबने अपनी अपनी बात खुले शब्दों में कहीं कार्यक्रम के अंतर्गत माया पारीक, अंजुमन आरा,सुबोध हर्ष, वो,मुकेश ,गौतम जाजड़ा,नीलम सक्सेना,सुनीता कुमारी, शिव शंकर व्यास,बलदेव ओझा, हनुमान प्रसाद, राजूराम ,टिंकू देवी, बसंती जैन, पूजा ,महबूब अली , विजय शर्मा, पंकज शर्मा ,शक्ति गौतम, सूर्य प्रकाश ,मनीराम,कैलाश, राधेश्याम पारीक आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में चुनाव पर्यवेक्षक मोहम्मद इलियास जोईया ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही पहलगाम में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी,कार्यक्रम का संचालन आनंद पारीक ने किया।
Latest Posts
- एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

- 372 Trainee Constables Pass Out at Bikaner Police Training School; 90 Women and 282 Men to Join Jaipur Police

- India and South Korea Strengthen Maritime Security Ties at 14th High-Level Meeting Between Indian Coast Guard and Korea Coast Guard in Incheon

- एनआरसीसी में संस्थागत जैव सुरक्षा समिति (IBSC) की दूसरी बैठक संपन्न

- सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


