बीकानेर, 15 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को राज्य स्तर पर ‘अंत्योदय सेवा शिविर’ जयपुर में आयोजित हुआ। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर विकास न्यास सचिव श्रीमती अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, जिला रसद अधिकारी श्री वीरेंद्र डूडी, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पवार, संयुक्त श्रम आयुक्त श्री प्रदीप कुमार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान दिव्यांगों को स्कूटी तथा सहायक उपकरण दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की शुरुआत की। विभिन्न योजनाओं के 2.15 लाख निर्माण श्रमिकों को 247.76 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी परिवारों को पहली किश्त की डीबीटी की। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत और 11 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृति, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दस्तकारों को अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया गया। आयुष्मान आरोग्य शिविरों की शुरुआत इस दौरान हुई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान मॉडल स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दी गई। l मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों से संवाद किया गया। पंवार ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने 4 लाभार्थियों को स्कूटी, 6 को ट्राई साइकिल, 50 को सुनने की मशीन, 9 स्मार्ट फोन, 3 स्मार्ट केन और 3 व्हील चेयर वितरित की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की दिशा निर्देशिका का विमोचन किया।
Latest Posts
- शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति ने दिया 5000 रू का प्रोत्साहन पुरस्कार

- देशभर में गूंजा गीत ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’, गीत के रचनाकारों एवं सहयोगियों का हुआ सम्मान

- कच्ची बस्ती में वस्त्र, मिठाइयां, चॉकलेट, रंगोली व दीपक बांटकर मनाई दीपावली

- बीकानेर में गूंजेंगे पुराने फिल्मी तराने, अमन कला केंद्र मनाएगा संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का होगा सम्मान

- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय कुलगरु ने केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री से मिलकर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


