रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के बठिण्डा-हिसार रेलखण्ड में डींग-सुचान कोटली स्टेशनों के मध्य रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण दिनांक 10.10.21, रविवार को 23.35 से 05.35 बजे तक 06 घण्टे का ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द हेगीः-

  1. गाडी संख्या 04087, तिलकब्रिज-सिरसा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.10.21, रविवार को तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 04088, सिरसा-तिलकब्रिज स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.10.21, रविवार को सिरसा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Categories:
error: Content is protected !!