लक्ष्मीनाथ मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक,आज छप्पन भोग और महाप्रसादी…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



लक्ष्मीनाथ मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक,आज छप्पन भोग और महाप्रसादी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बीकानेर,6 जून 25 । स्थानीय सोनिया महाराज के बगीची पुष्करणा स्टेडियम के पीछे स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर में 40 वां वार्षिकोत्सव पाटोंत्सव के उपलक्ष में पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमें आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण व्यास एवं मयंक व्यास, बाबू व्यास इत्यादि पंडितों द्वारा मंत्रचार के साथ अभिषेक किया गया। पुजारी नारायण सेवक ने बताया कि आज 7 जून को सुबह 11:00 बजे छप्पन भोग का दर्शन लाभ होगा साथ ही शाम को 7:30 बजे महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी की सजावट की गई है और फूलों का श्रृंगार के साथ सजावट की गई है, इसमें विनोद सेवक अपनी महत्वपूर्ण श्रृंगार के साथभूमिका निभा रहे हैं, मोहल्ले के सभी भक्तजन ने पंचामृत अभिषेक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण चंद्र पुरोहित, मीनाक्षी पुरोहित, मनोज व्यास, उमाशंकर स्वामी, रमेश सुथार, अनिल जी शर्मा, आदित्य पुरोहित, मोहित पुरोहित, भुवनेश पुरोहित, आसाराम सुथार, मोहनलाल जी सुथार, शिव शंकर व्यास,अरुण स्वामी, संजय स्वामी, सोनू व्यास, निधि व्यास, इंद्र कुमार जोशी,रामेश्वर स्वामी, इत्यादि भक्तजनों द्वारा अभिषेक में शामिल थे।

Categories:
error: Content is protected !!