लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवती के शव मिले:फ्लैट से बदबू आने पर हुआ शक, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाले

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवती के शव मिले:फ्लैट से बदबू आने पर हुआ शक, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाले

एक साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवती के करीब 10 दिन पुराने शव एक फ्लैट में मिले हैं। आसपास के लोगों को बदबू आने पर शक हुआ था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो दोनों शव फर्श पर कंबल से ढके हुए थे। पूरी तरह काले पड़ने के साथ ही सड़ चुके थे। फ्लैट के अंदर एक अंगीठी भी मिली है। खिड़की दरवाजे भी पूरी तरह से बंद थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवतया: दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। मामला जयपुर के पास शिवदासपुरा थाने का है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है।

शिवदासपुरा थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि सुरेंद्र कुमार वैष्णव (39) स्वप्नलोक अपार्टमेंट के 322 नम्बर फ्लैट में करीब तीन महीने से किराए से रह रहा था। जो भीलवाड़ा का रहने वाला था। रजिया बेगम (34) पुत्री फईमुद्दीन निवासी जालुपुरा (जयपुर) के साथ एक साल में लिव-इन रिलेशन में था। महिला पहले से शादीशुदा थी।

स्वप्नलोक अपार्टमेंट में कुमार वैष्णव करीब तीन महीने से शादीशुदा रजिया के साथ लिव इन में रह रहा था।

स्वप्नलोक अपार्टमेंट में कुमार वैष्णव करीब तीन महीने से शादीशुदा रजिया के साथ लिव इन में रह रहा था।

शनिवार शाम को स्वप्नलोक अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने एक बंद फ्लैट से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी थी। 322 नम्बर फ्लैट के दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। फर्श पर एक युवक व युवती के दो शव मिले, जिनके ऊपर कंबल थी। फ्लैट के अंदर एक अंगीठी भी मिली है। संभवतया: दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव करीब 10 दिन पुराने हैं।

पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं युवती के डॉक्यूमेंट में मिले पते पर कोई परिवार नहीं मिला।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!