बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आचार्य शमशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दूरभाष पर परिवारजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहा ओम आचार्य तपस्वी और सच्चे साधक थे भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों में जो सरकार चला रही है, वह आचार्य जैसे लोगों की ही देन है उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है आचार्य के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है ओम जी जीवन भर आदर्श व्यक्तित्व रखने वाले व्यक्ति बने रहे वह युवाओं के रोल मॉडल थे आचार्य हम सब के लिए जीवन भर प्रेरणा-स्रोत बने रहेंगे। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा जनसंघ के समय से हम ओम आचार्य को देखते आ रहे है आचार्य का असामयिक निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है भाजपा के लिए एक बड़ी धरोहर के समान थे एक होनहार व्यक्ति जो पार्टी के लिए हर समय हर स्थिति में पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने में खड़ा रहकर साथ देता हो उसका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति औऱ दुखदायी है। भाजपा नेता नंदकिशोर सोलंकी, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, संगीलाल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से आचार्य को अंतिम विदाई दी।
Latest Posts
- बीकानेर में “रिश्तों की राह” का गौशाला में पोस्टर विमोचन, गोभक्तों की रही बड़ी उपस्थिति,देवकिशन चांडक (देवश्री जी) के सानिध्य में आयोजन को मिला सामाजिक समर्थन

- निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बीकेईएसएल ने 37 टीमें लगाई बीकानेर

- बीकानेर में जमीनी स्तर की परोपकारिता पर महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन

- बीकानेर भाजपा नेताओं ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और प्रदेश पदाधिकारियों से की मुलाकात; गौशालाओं के विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

- भारत विकास परिषद के प्रांतीय समारोह में रजनी कालरा ने लिया देह दान का महासंकल्प डॉ दीप्ति वाहल बनी पुनः प्रांतीय अध्यक्ष तो डॉ संजय जिंदल बने पुनः प्रांतीय सचिव; 35 शाखाओं के पदाधिकारियों ने दर्ज की उपस्थिति

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



