भारत विकास परिषद ‘मीरा’ शाखा के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तवीर: 62 यूनिट रक्त संग्रहित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रक्तदाताओं को पौधे एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित, मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

बीकानेर।भारत विकास परिषद की मीरा शाखा, बीकानेर द्वारा रविवार को बीकानेर नर्सिंग होम, पवनपुरी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 62 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल जी ने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव जीवन की रक्षा के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अच्युत त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि श्री रितेश अरोड़ा (क्षेत्रीय संस्कार संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया तथा रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल, प्रांतीय समन्वयक शशि चुघ, प्रांतीय महिला सहभागिता छवि गुप्ता, संरक्षिका श्रीमती ऋतु मित्तल, शाखा अध्यक्ष श्रीमती हेमा सिंह दाधीच, सचिव श्रीमती सुमन यादव तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शिविर की विशेषता यह रही कि प्रत्येक रक्तदाता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट किया गया। परिषद का उद्देश्य केवल मानव जीवन बचाना ही नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण के प्रति भी समाज को जागरूक करना रहा। रक्तदान के उपरांत सभी रक्तवीरों के लिए जूस, छाछ, ताजे फल एवं पौष्टिक अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई।

पीबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र बोथरा, डॉ. विशाल मलिक, डॉ. आशु मलिक, डॉ. सुचिता बोथरा, सुसन भाटिया, मंजूषा भास्कर, डॉ. रजनी शर्मा, रेणु माथुर, यशी शर्मा सहित पीबीएम अस्पताल का ब्लड डोनेशन स्टाफ, बीकानेर नर्सिंग होम का स्टाफ एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, पीबीएम अस्पताल की टीम, सहयोगी संस्थाओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और कहा कि भारत विकास परिषद ‘मीरा’ शाखा भविष्य में भी सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ समाजहित के ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

“एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। आइए, रक्तदान को जन-जन का अभियान बनाकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।”

Categories:
error: Content is protected !!