श्रावण मास के अंतिम दिन मुक्तिनाथ महादेव का सब्जी की विभिन्न प्रजातियों से रुद्राभिषेक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव का सावन मास में प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रावण मास के अंतिम दिन सोमवार को मुक्तिनाथ महादेव का रुद्राभिषेक विभिन्न प्रकार की सब्जियों की प्रजातियों से अभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया गया। पूजन में टिशु पुष्प भी अर्पित किए गए।
पवित्र सावन माह में मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का विधि-विधान से पूजा- अर्चना की गई ।
पूरे सावन मास में नियमित रूप से रुद्राभिषेक पूजन किया गया । बटुक महाराज ओझा के आचार्यत्व में हीरालाल हर्ष, बृजगोपाल जोशी,समाजवादी चिंतक नारायण दास रंगा, मंगलचंद, सुभाष जोशी योगेश्वर व्यास, एकलव्य बिश्नोई,राहुल आचार्य, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी , मदनमोहन व्यास, मुरलीमनोहर पुरोहित,गिरिराज जोशी ,अभिषेक रंगा सहित अनेक लोग नियमित रूप से रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

Categories:
error: Content is protected !!