संथारा साधिका श्रीमती शान्ति देवी बैद की स्मृति-सभा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर(भीनासर)। भीनासर निवासी रायपूर प्रवासी चौविहार संथारा-साधिका श्री मती शान्ति देवी बैद धर्म सहायिका स्व. रेंवतमल जी बैद का दिनांक 12-09-2024 को रायपूर में देवलोकगमन हो गया जिसकी स्मृति सभा भीनासर तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुपी शिप्या शासन श्री संयम श्री जी के सान्निध्य में रखी गई | श्री मती शान्ति देवी निरंतर 31 वर्षो से एकान्तर तप कर रही थी तथा 50 वर्षो से रात्रि भोजन-पानी का त्याग भी था श्री मती बैद ने आचार्य श्री की आज्ञा से पूरे दृढ़ मनोबल, पूरी जागरूकता, व चेतन अवस्था में शारीरिक रूप से स्वस्थ अवस्था में दिनांक 01-09-2024 को आजीवन अन्न-जल का त्याग कर दिया यानि चौविहार संथारा का प्रत्यास्थान कर लिया आपको आचार्य श्री महाश्रमन जी ने श्रद्वा की प्रतिमूर्ति अलंकरण से सम्बोधित भी किया | स्मृति-सभा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापथी सभा भीनासर के मंत्री चैनप्रकाश गोलछा महिला-मण्डल अध्यक्षा श्री मति शशि गोलछा व परिवार की बहिनों ने गीतिश के माध्यम से तथा आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज डागा व उनके ज्येष्ठ पूत्र बिमलसिंह बैद ने अपनी भावांजलि व आचार्य प्रवर साध्वी प्रमूखा श्री जी से प्राप्त संदेश का वाचन किया | तत्पश्चात साध्वी श्री संयम श्री जी संवेग श्री जी व सहज प्रभा जी ने अपनी मंगल-भावना बहिन के प्रति व्यक्त की |

Categories:
error: Content is protected !!