Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

संभल जाएं बीकानेर वालों, बिजली काटने की धमकी देकर साइबर क्रिमिनल आपके अकाउंट से पैसा निकालने की फिराक में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*संभल जाएं बीकानेर वालों, बिजली काटने की धमकी देकर साइबर क्रिमिनल आपके अकाउंट से पैसा निकालने की फिराक में*

REPORT BY DR MUDITA POPLI

बीकानेर। ई सिम के जरिए बीकानेर के लोगों को बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक बार फिर साइबर क्राइम करने की कोशिश की जा रही है। 
द इंटरनल न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नंबर से बिजली ग्राहक को एक टेक्स्ट मैसेज किया जा रहा है जिसमें उन्हें कहा जा रहा है कि आज रात को 9:30 बजे उनकी बिजली काट दी जाएगी , क्योंकि उन्होंने अब तक बिजली का बिल नहीं भरा है । ( Dear Consumer Your Electricity power will be disconnected. Tonight at 9.30 pm from electricity office. because your previous month bill was not update. Please immediately contact with our electricity officer 7001358170 Thank you )   इसी के साथ एक फोन कॉल ( 8509553363 )भी किया जा रहा है जिसमें ग्राहक को बताया जा रहा है कि आपके द्वारा अब तक बिजली बिल नहीं भरने के कारण आज रात से आपकी बिजली सेवाएं बाधित कर दी जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फोन कॉल के माध्यम से ग्राहक को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है जिसके बाद एक ₹10 का रिचार्ज करवाने की बात कहकर ग्राहक का सारा डाटा हैक कर लिया जाता है तथा उसके अकाउंट से पैसा निकाल लिया जाता है।
इस संदर्भ में जब बीकानेर में बिजली बोर्ड के सीईओ शांतनु भट्टाचार्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के फेक मैसेजेस और कॉल अनेक ग्राहकों को किए गए हैं तथा बिजली विभाग उनको सचेत करना चाहता है कि इस प्रकार के किसी भी मैसेज या कॉल का जवाब न दें तथा इनकी बातों में ना आए अन्यथा आपकी अकाउंट से पैसा निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग इस प्रकार कभी भी रात को किसी की बिजली नहीं काटता है। 
उल्लेखनीय है कि इन दिनों साइबर क्राइम के अपराध अपने चरम पर हैं तथा ग्राहकों को इसके द्वारा भ्रमित कर उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा ग्राहकों को सावधान करने की कोई पहल नहीं की जा रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!