सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव ‘‘संतरंगी -2025’’ का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में दिनांक 9 अप्रैल 2025 को “संतरंगी – 2025” वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पवन कुमार कस्वां, वित नियंत्रक स्वाकेराकृविवि, डॉ आई पी सिंह, निदेशक (आईएबीएम), डॉ दाताराम, निदेशक (भूसदृश्यता), डॉ दीपाली धवन, निदेशक (मानव संसाधन विकास), डॉ सीमा त्यागी (पीएमई विभाग) उपस्थित रहे l कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुईl महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ विमला डुंकवाल द्वारा स्वागत उदबोधन के बाद महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट डॉ ममता सिंह द्वारा प्रस्तुत की गयी l वार्षिकोत्सव में उद्धबोधन करते हुए माननीय श्री पवन कुमार कस्वां ने विद्यार्थियों को ए पी जे अब्दुल कलाम की तरह खुली आंखों वाले सपने देखने की सलाह दी तथा उन्हे लक्ष्य निर्धारित करने व निरंतर अभ्यास से व्यक्तित्व में पूर्णता लाने का संदेश स्वयं के जीवन में घटित सच्ची घटानाओं के आधार पर दिया l वार्षिकोत्सव में तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा स्वयं निर्मित वस्त्र पहनकर रैम्प वॉक मुख्य आकषर्ण का केन्द्र रहा l विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संगीत वाद्यों का वादन कर सुंदर प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां जैसे अकादमिक पुरस्कार में सामुदायिक विज्ञान में प्रथम वर्ष में रिषिता गुप्ता द्वितीय वर्ष में सूर्य प्रताप तृतीय वर्ष में अंजली खेदर व चतुर्थ वर्ष में सुखमनी कौर, इसी प्रकार खाद्य पोषण एवं उपचारीय आहार में प्रथम वर्ष में पुलकित सिंह द्वितीय वर्ष में निकिता प्रथम रही तथा सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार अंजली खेदर को दिया गया l अकादमिक के साथ -साथ खेल में चैम्पियन ट्रॉफी में प्रथम पुरस्कार तृतीय वर्ष (सामुदायिक विज्ञान) को एवं चैम्पियन ट्रॉफी (एथलेटिक्स) द्वितीय वर्ष (खाद्य पोषण एवं उपचारीय आहार) को दिया गया इस के साथ – साथ राष्ट्रीय सेवा योजना में अव्वल रहे छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अन्त में डॉ कीर्ति खत्री ने सब को धन्यवाद ज्ञापित किया l राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!