साहित्य अकादमी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली 31 अक्तूबर 2024। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज साहित्य अकादेमी के नई दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह संपन्न हुआ। समारोह में अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और,अखंडता सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमारे लिए सर्वोपरि है और उसको बनाए रखने के लिए हमें अपनी अखंडता को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने अकादेमी के सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे इस शपथ के जरिए अपनी एकता की ताकत को पहचान कर उसे संगठित बनाए रखें ।
ज्ञात हो कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर हर वर्ष पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिवस को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाने की अपील की थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!