Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सीमा सुरक्षा बल के जवानों का जनकल्याणकारी प्रयास…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
  बीकानेर। 179वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल, बीकानेर के सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ गौसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य निरंतर रूप से किये जा रहे हैं।

वर्तमान में भीषण गर्मी एवं जल संकट के इस विकट समय में जब सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोत सूख रहे हैं और किसानों के मवेशियों को पानी उपलब्ध कराना कठिन हो रहा है, ऐसे समय में सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सीमावर्ती किसानों के मवेशियों एवं सुखी पड़ी खेलि‌‌यो के लिए जल की व्यवस्था की जा रही है, जिससे गोवंश एवं वन्य जीवों को राहत मिल रही है।

179वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों की रक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सहायता जैसे अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा सेवा भाव युक्त कार्य का उद्देश्य सुरक्षा, सेवा, संवेदना और सद्भावना के साथ सीमा सुरक्षा बल की ओर से मानवीय प्रयासों के द्वारा सीमावर्ती नागरिकों में जनकल्याणकारी कार्यो को करना है।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!