सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज किया गया जिसमें आज अंतिम दिवस में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालिकाओं ने प्रतियोगिता में राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी आदि भाषाओं के नए पुराने गानों पर नृत्य किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान चंचल भाटी ने हासिल किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जया शर्मा एवं समूह को मिला।
प्रतियोगिता का कार्य भार व्याख्याता मनीषा बोथरा डागा ने संभाला।
प्रिंसिपल सुनीता प्रभाकर तथा स्टाफ ने निर्णायक भूमिका निभाई।प्रबंधक शांतिलाल बोथरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बालिकाओं की प्रतिभाओं को निखारते हैं। आप श्री ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे भी इस तरह के आयोजनों से जुड़े रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान रंगोली,हेयर स्टाइल, मेहंदी, दौड़ कबड्डी , खो-खो, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!