Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सोनिया गांधी की इटली में भी फैमिली प्रॉपर्टी:पांच साल में 72 लाख की संपत्ति बढ़ी, 12 बीघा जमीन घटी; उनके पास कार नहीं

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सोनिया गांधी की इटली में भी फैमिली प्रॉपर्टी:पांच साल में 72 लाख की संपत्ति बढ़ी, 12 बीघा जमीन घटी; उनके पास कार नहीं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इटली में भी संपत्ति है। उनका वहां पैतृक संपत्ति में हिस्सा है। राज्यसभा चुनावों के लिए भरे गए नामांकन में दिए गए एफिडेविट में सोनिया ने इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा होने का जिक्र किया है।

सोनिया गांधी का पैतृक घर इटली के लुसियाना में है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में पिता की प्रॉपर्टी में से उनके हिस्से की मौजूदा कीमत 26 लाख 83 हजार 594 रुपए बताई है।

सोनिया को पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से इनकम होती है। इसके लिए उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के लाइसेंस का हवाला देते हुए पैतृक संपत्ति से होने वाली आय और उसकी मौजूदा कीमत का जिक्र किया है।

सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। लोकसभा चुनाव की तुलना में पांच साल में उनकी चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।

उन्होंने रायबरेली से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त दिए शपथ पत्र में कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति बताई थी।

पांच साल में सोनिया गांधी की प्रॉपर्टी में 72 लाख का इजाफा हुआ है। सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और ज्वेलरी हैं।

सोनिया गांधी ने एफिडेविट में दिया इटली की प्रॉपर्टी का ब्योरा।

सोनिया गांधी ने एफिडेविट में दिया इटली की प्रॉपर्टी का ब्योरा।

पांच साल में 12 बीघा जमीन कम हुई
सोनिया गांधी ने 2019 में दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी। राज्यसभा चुनावों में दिए शपथ पत्र में 12 बीघा जमीन का उल्लेख नहीं है। उस वक्त दोनों जमीनों की कीमत 7.29 करोड़ बताई थी।

सोनिया के पास अब भी नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा ( 2529.28 वर्ग मीटर) कृषि जमीन है, मौजूदा बाजार दर 23,280 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से इसकी कुल बाजार कीमत 5.88 करोड़ बताई गई है।

सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था।

सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था।

सोनिया को किताबों की भी रॉयल्टी मिलती है
सोनिया गांधी ने अपनी आय के सोर्स के तौर पर सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, रॉयल्टी से आय, बैंक जमाओं का ब्याज, म्यूचुअल फंड से डिविडेंड, कैपिटल गेन का उल्लेख किया है।

सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी भी मिलती है। सोनिया का पेंगुइन बुक इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, आनंदा पब्लिशर्स, कॉन्टिनेंटल प्रकाशन से करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलने का उल्लेख शपथ पत्र में किया गया है।

सोनिया के पास खुद की गाड़ी नहीं
सोनिया गांधी के पास खुद का कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी खुद के पास कोई वाहन नहीं बताया था।

सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में एक केस पेंडिंग
सोनिया गांधी के खिलाफ एक केस पेंडिंग है। नेशनल हेराल्ड मामले में शेयर होल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और गड़बड़ी के आरोप में सुब्रहमण्यम स्वामी की याचिका पर दर्ज केस अभी लंबित है। शपथ पत्र के मुताबिक नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420,120 बी, 403,406 के तहत केस पेंडिंग हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!