हवाला किंग गिरफ्तार, कुख्यात गैंगस्टर से बताए जा रहे संबंध, बीकानेर पुलिस ने किया रांची एटीएस के हवाले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर के हवाला एजेंट को एटीएस रांची ने बीकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमासर निवासी सुनील पुत्र बृजलाल ब्राह्मण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील हेमासर का है, मगर कई सालों से रांची रहता है। आरोपी का संबंध रांची के कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर अमन रांची के कोयला व्यापारियों सहित अन्य व्यापारियों को हत्या व आगजनी का भय दिखाकर रंगदारी वसूलता है। इस पैसे का हवाला करवाया जाता है। ये सारा हवाला बीकानेर के हेमासर मूल के सुनील के मार्फत होता है।
एटीएस रांची ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इसी साल आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 387, 109, 34 व 120 बी आईपीसी तथा 20/21 यूएपीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में रांची एटीएस बीकानेर पहुंची थी। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर डीएसटी, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी सुनील को एटीएस रांची के हवाले कर दिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!