NATIONAL NEWS

अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार 16 जुलाई को, चित्रकार चाय की केतली पर उकेरेंगे अपनी भावनाएं, रोटरी रॉयल्स बना सहभागी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी बारिश की कामना के लिए 14वें रंग मल्हार का आयोजन रविवार 16 जुलाई 2023 को होगा। मानसून में होने वाला यह आयोजन ना सिर्फ भारत मे बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक बीकानेर के युवा चित्रकार एवं व्याख्याता सुनिल दत्त रंगा ने बताया कि रंग मल्हार एक दिवसीय कला कार्यशाला है जो वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार श्री मान विद्यासागर जी उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ। आज देश-विदेश में बडे उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।

विगत 13 वर्षों में अलग अलग माध्यम पर कलाकारों द्वारा कला कार्य किया गया है जिसमे मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन आदि प्रमुख थे।

इस बार चाय की केतली माध्यम के रूप में रखी गयी है। जिस पर कलाकार अपनी भावनाओं को उकेरेंगे।

बीकानेर में यह आयोजन धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह, भोज कला प्रन्यास एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सानिध्य में होगा।

भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष एवम रोटरी रॉयल्स के उपाध्यक्ष रोटे मनोज सोलंकी ने बताया कि बीकानेर में गंगानगर चौराहा स्थित सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के सभागार हॉल में 16 जुलाई को प्रातः10.00 बजे से कलाकार उपस्थित होंगे

रोटे मनोज सोलंकी ने ज्यादा से ज्यादा कलाकरों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। सभी कलाकारों को भोज कला प्रन्यास की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!