अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एमएस कॉलेज में हुई रैंक सेरेमनी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। एमएस कॉलेज की कैडेट मनस्वी भोजक के गणतंत्र दिवस परेड से लोटने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैंस और CTO ऋचा मेहता ने कैडेट का सम्मान किया। और साथ ही मनस्वी भोजक को सीनियर अंडर ऑफिसर, जयश्री राजवी, खुशाली मेहरा को अंडर ऑफिसर, भूमिका जोशी, विजयश्री, हर्षिता को सार्जेंट, रितिका, निकिता, अर्चना को कॉरप्रल, मनीषा, वसुंधरा को लांस कॉरप्रल रैंक मिली। डॉ नवदीप सिंह बैंस ने कैडेट्स का मनोबल बढ़ते हुए कहा कि वह भी डूंगर महाविद्यालय के पुर्व एनसीसी कैडेट रहे हैं। प्रोफेसर बैंस ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि और अधिक संख्या में कैडेट्स RDC,TSC कैंप में भाग ले। जिससे वह अपने कॉलेज का नाम रोशन कर सके। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में घुड़सवारी विंग शुरू करने प्रयास भी किए जाएंगे जिससे Ms कॉलेज की NCC में और सुधार हो सके।

Categories:
error: Content is protected !!