अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ व राजस्थान मेडिकल कॉलेज तकनीशियन कर्मचारी संघ ( चिकित्सा शिक्षा) का संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ व राजस्थान मेडिकल कॉलेज तकनीशियन कर्मचारी संघ ( चिकित्सा शिक्षा)के सयुंक्त तत्वाधान में प्रान्तीय आह्वान पर श्रीमान प्रधानाचार्य स.प.आ. महा. बीकानेर महोदय, को श्रीमान अधीक्षक महोदय PBM हॉस्पिटल, बीकानेर, श्रीमान सयुंक्त निदेशक महोदय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए जोन बीकानेर, श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर, श्रीमान अधीक्षक महोदय जिला अस्पताल , श्रीमान अधीक्षक महोदय गंगाशहर हॉस्पिटल के नाम संवर्ग की लंबित मांगों वेतन एवं भत्तों की विसंगति, पदनाम संशोधन, नए पदों के सृजन के लिए स्टाफिंग पैटर्न में बदलाव की मांगों को पूरा नही करने पर सन्वर्ग आंदोलन आगाज सूचना व मांगपत्र आज दिया गया । लैब तकनीशियन सन्वर्ग के महावीर प्रसाद सारस्वत जिलाध्यक्ष, सुनीलकुमार वर्मा महामंत्री, संजय द्विवेदी, अतिरिक्त महामन्त्री, बजरंग कुमार सोनी प्रदेशाध्यक्ष कॉलेज, पवन भाटी, मोहन व्यास प्रवक्ता,जुगल किशोर सोनगरा, गोपाल कुमार कुमावत, आलोक व्यास,मोहम्मद असलम , शिव प्रताप बिश्नोई, किशन व्यास, राजेश कच्छावा, अर्जुन हर्ष, मनोज व्यास, रोनक सारस्वत, अशोक जीनगर, प्रेम कुमार स्वामी,लाल चंद जेडीया,बजरंग वर्मा, बजरंग गहलोत, मोतीलाल गहलोत, विष्णुरत्न दवे, वीरेंदर राठौड़, ओमप्रकाश मोदी, सुभष जोशी, अजय किराडू, ने ज्ञापन दिया। दिनांक 5 जून से 7 जून तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक काली पट्टी बांधकर 2 घण्टे कार्य बहिष्कार के आंदोलन की सूचना से भी अवगत कराया । अगर मांगे नही मानी गई तो 11 जून से अगले चरण के आंदोलन का आगाज किया जाएगा ।

Categories:
error: Content is protected !!