अजित फाउण्डेशन वार्षिक उत्सव पर संवाद एवं भजन संध्या का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर।अजित फाउण्डेशन बीकानेर शहर में गत 25 वर्षों से अनवरत युवा के साथ रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता पर कार्य कर रही है। संस्था के वार्षिक उत्सव पर दिनंाक 12 अप्रैल 2025 को सायं 6 बजे पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक का संवाद आयोजित होगा। डॉ. शेखर पाठक प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता है, जो उत्तराखण्ड और हिमालयी क्षेत्रों के सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य करते है।
संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि इस संवाद में डॉ. शेखर पाठक ‘‘यात्राओं का मर्म और मायने’’ विषय पर हिमालयी संदर्भों सहित एक दृष्टिपरक संवाद करेगें। वे ऐतिहासिक यात्राओं, व्यक्तिगत व सामाजिक विकास में यात्रा के योगदान और 1974 से अब तक की छह अस्कोट-आराकोट दषक यात्रा अभियानों के अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध संपादक एवं लेखक ओम थानवी करेंगे। संवाद कार्यक्रम दिनांक 12 अप्रैल 2025, शनिवार सायं 6 बजे, अजित फाउण्डेषन सभागार में आयोजित होगा।
इसी क्रम में दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सायं 6 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इस संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक नत्थूखां अपनी प्रस्तुति देगें।

Categories:
error: Content is protected !!