अवैध हथियार रखने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा:एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ खुलेआम घूम रहा था, कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अवैध हथियार रखने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा:एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ खुलेआम घूम रहा था, कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया

बीकानेर

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

बीकानेर में अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। खास बात ये है कि शहरी क्षेत्र में हथियार रखने वाले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने कोटगेट थाना क्षेत्र से एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक फड़बाजार में रहता है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार फड़बाजार में रहने वाले हितेश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। महज 26 साल के इस युवक के पास अवैध रूप से पिस्टल थी। पड़ताल करने पर दो मैग्जीन और दस जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। कभी भी इन हथियारों का दुरुपयोग हो सकता है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त करने के साथ ही हितेश को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन. के आदेश पर बीकानेर में एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत भी गिरफ्तारियां हो रही है। कोटगेट पुलिस ने ही सत्रह बदमाशों काे अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या, लूट के आरोपियों के साथ ही हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। कुछ हिस्ट्रीशीटर के पास पहुंचकर पुलिस ने बदमाशी नहीं करने की चेतावनी भी दी है।

Categories:
error: Content is protected !!