असहाय सेवा संस्थान ने लावारिस बीमार युवक की बचाई जान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।असहाय सेवा संस्थान को सोमवार रात्रि लगभग 11 बजे लगभग 20 वर्षीय लावारिस अवस्था में एक युवक दोनो पैरो में घाव की बीमारी से पीड़ित स्थिति में पी बी एम अस्पताल के इंक्वायरी के बाहर बरामदे में मिला था
असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों द्वारा उठाकर एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया वहां प्राथमिक उपचार करके आगे इलाज हेतु ए वार्ड में भर्ती कर लिया गया ।
इलाज के बाद आज उसे डिस्चार्ज कर दिया है। परिजन मिलने तक भविष्य का जीवन यापन करने हेतु इस युवक को बीकानेर अपना घर छोड़कर आए है।

यह अपना नाम लालता प्रसाद पुत्र दिले राम यादव और माता का नाम मुन्नी देवी , निवासी सड़वा तहसील तुलसीपुर, यू पी का बता रहा है। असहाय सेवा संस्थान ने इसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना भिजवाने में सहयोग की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!