अस्पताल से बच्चा चुराकर 4-5 लाख में बेचते थे:CBI ने दिल्ली से तस्करी गैंग के वार्ड बॉय समेत 7 गिरफ्तार किए, 3 नवजात मिले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अस्पताल से बच्चा चुराकर 4-5 लाख में बेचते थे:CBI ने दिल्ली से तस्करी गैंग के वार्ड बॉय समेत 7 गिरफ्तार किए, 3 नवजात मिले

नई दिल्ली

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है। इनमें दो बच्चे और एक बच्ची है। - Dainik Bhaskar

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया है। इनमें दो बच्चे और एक बच्ची है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देशभर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच एजेंसी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया।

इनमें दो लड़के हैं, जिनमें एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय समेत 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं।

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित इसी मकान से बच्चों का रेस्क्यू किया।

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित इसी मकान से बच्चों का रेस्क्यू किया।

अस्पतालों से बच्चा चुराकर लाखों में बेचते थे
CBI सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को NCR के इलाकों से पकड़ा गया है। ये लोग अस्पताल से नवजात बच्चे चुराते थे। फिर ब्लैक मार्केट में सामान की तरह इनका सौदा करते थे। एक बच्चे के लिए लगभग 4 से 5 लाख रुपए में डील होती थी। अकेले मार्च में लगभग 10 बच्चे बेचे गए।

जांच एजेंसी के रडार पर देश के कई बड़े अस्पताल
सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। CBI बच्चों की तस्करी मामले में कई राज्यों में जांच कर रही है। बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह में देश के कई बड़े अस्पताल जांच के दायरे में आ गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!