आईआईएस विश्वविद्यालय जयपुर में चार दिवसीय ऑनलाईन ओरियन्टेशन कार्यक्रम “दीक्षारंभ 2021” आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।आईआईएस विश्वविद्यालय में चार दिवसीय ऑनलाईन ओरियन्टेशन कार्यक्रम नव प्रवेशित छात्राओं के अभिनन्दन के साथ प्रारंभ हुआ।
विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रूचि गोस्वामी ने बताया कि नव प्रवेशित छात्राओं का आई आई एस परिवार में स्वागत करने तथा उन्हें विश्वविद्यालय में होने वाली शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणेत्तर गतिविधियों आदि से अवगत कराने के उददेश्य से आई आई एस (डीम्ड टु बी विश्वविद्यालय) में स्नातक में प्रवेशित छात्राओं के लिए चार दिवसीय ओरियेंटेशन इंडक्शन कार्यक्रम “दीक्षारंभ 2021” ऑनलाईन मोड पर जूम प्लेटफार्म व यूटयूब लाईम स्ट्रीमिंग के साथ गुरूवार को आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि नव प्रवेशित छात्राओं की 9 सितंबर से कक्षाएं विधिवत शुरू होंगी।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक गुप्ता ने सभी स्टूडेंट्स का स्वागत करते हुए आई आई एस परिवार का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही छात्राओं को विश्वविद्यालय के लक्ष्य मिशन एवं विजन के बारे में जानकारी दी एवं उन्होने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के उप कुलपति टी एन माथुर ने प्रिपेरिंग फॉर ट्रांजिशन्स कमेन्समेन्ट के अंतर्गत छात्राओं को एक स्कूल लाईफ से कॉलेज लाईफ में प्रवेश करने के विशेष उददेश्यों चुनौतियों व अवसरों से अवगत कराया।
प्रो रूपा माथुर, डीन, अकादमिक ने विश्वविद्यालय के सिस्टम्स व ऑपरेशन्स के बारे में बताया। चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर प्रो शरद राठौड़ ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं संकायों के शिक्षकों का परिचय कराया। डॉ दीपिका कॉरानी ने विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए चल रहे कैफेटेरिया के बारे में बताया। डॉ राधिका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इन चार दिवसीय ओरियेंटेशन इंडक्शन कार्यक्रम दीक्षारंभ 2021 में अगले तीन दिनों तक विभिन्न सत्र आयोजित किये जाएंगे। अन्य सत्रों में विभिन्न सीओएसडी, शॉर्ट टर्म कोर्सेस बैक कोर्सेस, परीक्षा पैटर्न, मूल्यांकन, को-करिकुलर एक्टिविटीज, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट्स एवं विश्वविद्यालय परिसर के नियमों के बारे जानकारी दी जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!