आईजीएनपी नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 5 सितंबर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की खरीफ फसल 2024 के दौरान 5 सितंबर सांय 6 बजे से 1 अक्टूबर प्रातः 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 5 सितंबर सांय 6 बजे से 14 सितम्बर प्रातः 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 14 सितम्बर प्रातः 6 बजे से 22 सितम्बर सांय 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर सांय 6 बजे से 1 अक्टूबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!