आचार्य और जोशी के निधन पर जताया शोक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने आचार्यों के चौक की वीर रस प्रधान अमर सिंह राठौड़ रम्मत के उस्ताद रहे डाॅ. मेघराज आचार्य के निधन पर सांत्वना प्रकट की। श्री शर्मा धरणीधर क्षेत्र स्थित डाॅ. आचार्य के घर पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शिव कुमार जोशी ‘फोमला महाराज’ के दम्माणी चौक स्थित घर पहुंचकर उनके सांत्वना जताई। शिव कुमार जोशी का गत दिनों निधन हो गया था। उन्होंने जोशीवाड़ा निवासी घनसुख आचार्य के बड़े भाई समाजसेवी शिवरतन आचार्य के निधन पर भी शोक जताया।

पोस्टर का किया विमोचन

बीकानेर, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने जयपुर में 19 मार्च को होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का मंगलवार को सर्किट हाउस में विमोचन किया। विप्र सेना के मधुप शर्मा ने बताया कि महापंचायत में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विप्रजन एकत्रित होंगे तथा सामाजिक विषयों पर चिंतन होगा। इस दौरान डिंपल शर्मा, भास्कर जोशी, ऋषि कुमार व्यास, गोपाल जोशी, रविन्द्र जाजड़ा, विनय शर्मा और विपिन त्यागी मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!