ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 10 मार्च 2025
वार :- सोमवार
विक्रम संवत् :- 2081
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- बसंत
मास:- फाल्गुन
पक्ष :- शुक्ल
तिथि :- एकादशी 7:44am तक पश्चात:- द्वादशी
नक्षत्र :- पुष्य
योग :- शोभन
करण :- विष्टि
सूर्यराशि :- कुंभ
चंद्रराशि :- कर्क
दिशाशूल :- पूर्व
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 07:00am
सूर्यास्त :- 06:36pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
8:35am से 09:47am तक
अभिजित मुहूर्त :-
12:25 pm से 01:15 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
05:45am से 06:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज विशेष व्रत एवं त्यौहार
- एकादशी व्रत
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- सोमवार
अधिदेव :- जल
- यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप मोती धारण नहीं करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र :-
- ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।।
- यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में करना चाहिए ।
दान :-
- पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ।
उपाय :-
- चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए ।
दान :- - सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्री
सोमवार को करणीय कार्य :-
- सभी कार्यों के लिए शुभ
वार संज्ञा : –
- सोमवार को चर संज्ञा दी गई है
घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- सोमवार
राशि :- मिथुन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक दूध या खीर का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज आपके लिए कुछ नई संभावनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनियोजित खचों से बचें। नियमित व्यायाम करें और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि या संपत्ति के मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। संतान को लेकर शुभसमाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि :-
इस महीने स्थिरता बनी रहेगी। वित्तीय स्थित्ति मजबूत रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान दें। सेहत में सुधार होगा, लेकिन बाहर का खाना कम करें। संपत्ति खरीदने का अच्छा समय है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विषेश ध्यान दें। लंबी अवधि के निवेश से लाभ हो सकता है। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ सकती है, ध्यान रखें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
================================================================
मिथुन राशि :-
आपके संचार कौशल में सुधार होगा, लेकिन अपने शब्दों पर ध्यान दें। संतान की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। व्यापार के लिए नए साझेदार मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। छोटी-मोटी योजनाओं में निवेश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में संवाद महत्वपूर्ण होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, सतर्क रहें।
कर्क राशि :-
भावनाओं में संतुलन बनाए रखें, लाभ के अवसर आएंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खचों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है। निवेश में सावधानी बरतें। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ समय विताना महत्वपूर्ण है। संपत्ति की खरीद के लिए शुभ समय है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें।
सिंह राशि :-
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान के भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नये अवसर आएंगे। नई योजनाओं में निवेश करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें।
कन्या राशि :-
व्यवस्थित रहने से लाभ होगा, लेकिन लापरवाही से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति खरीदने का सही समय है। परिवार के साथ समय विताने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में समझ बढ़ेगी। जोखिम भरे निवेश से बचें। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में नए अवसरों की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि :-
संतुलित दृष्टिकोण से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संपत्ति के मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, योग करें। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि :-
कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन संयम रखें। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में विचार-विमर्श करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
================================================================
धनु राशि :-
सकारात्मक दृष्टिकोण से लाभ होगा, लेकिन असावधानी से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खचों पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। सोच-समझकर निवेश करेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग लें। व्यापार में नये अवसर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि :-
कठिन मेहनत से लाभ होगा, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परन्तु अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति के मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में प्यार और समर्थन बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी। दीर्घकालिक निवेश करें। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। संतान के भविष्य के लिए योजना बनाएं।
कुम्भ राशि :-
नए विचारों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, योग करें। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। सावधानी से निवेश करें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें। व्यापार में नये अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि :-
लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। सोच-समझकर निवेश करें। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे। व्यापार में नए अवसर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment