
बीकानेर। छोटी काशी बीकानेर आगामी दिनों में अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहा है इस दौरान शहर में पतंगबाजी का शुरुआती दौर में है । जानलेवा चाइनीस मांझा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता हेतु मित्र एकता सेवा समिति ने आज नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मुलाकात की बीकानेर के नवांगतुक पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का बुधवार को मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, अध्यक्ष एनडी रंगा, उपाध्यक्ष एनडी कादरी, सुनील बांठिया, रामकिशोर यादव, सचिव सैयद अख़्तर, प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ( संस्थापक टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन) , शाकिर हुसैन चौपदार, योगीता भाटी, देवेश भाटी मित्र एकता सेवा समिति के आदि। बीकानेर जिले में नियुक्ति पर स्वागत अभिनन्दन किया। संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने ईदुल फितर पर्व एवं धर्म यात्रा निकलने के अवसर पर जिस तरह से शहर में कानून व्यवस्था बनाकर बीकानेर में सौहार्द को कायम रखा उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं , ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने कहा कि आपके द्वारा हमारे बीकानेर गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते ईदुल फितर के त्यौहार सहित नवरात्रा के दौरान समस्त बीकानेर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक – चौबंद करवाने के लिए बहुत बहुत आभार साथ ही कादरी ने कहा कि हमारे शहर में आगामी आखातीज के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पतंगों का दौर अभी बीकानेर शहर में शुरू हो गया है जिसमें चाइनीज मांझा इस्तेमाल किया जाता है जिससे हजारों पक्षी घायल एवं मृत्यु हो जाती है और राह चलते दुपहिया वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले भी इस चाइनीज मांझा के शिकार होते हैं, कृपया आप सब थानों को एक एडवाइजरी जारी करें कि इस पर सख्त एवं तीव्रता से बैचने वालों के खिलाफ कारवाई की जाए। इस अवसर पर सखा संगम अध्यक्ष एवं संस्था के संरक्षक एनडी रंगा ने मृदुल कच्छावा को बीकानेर में पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसे बीकानेर शहर को काफी उम्मीदें हैं जिस तरह से शहर के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है उसके लिए आप उचित कदम उठाकर शहर को इससे राहत प्रदान करवायेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर में अपराधों कि रोकथाम एवं चाइनीज मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर संभव पुलिस विभाग कि तरफ से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने चाइनीस मांझा के उपयोग और उसे बेचने पर प्रतिबंध के लिए जनहित में आम पब्लिक को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।






Leave a Reply