ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 17 अप्रैल 2025
वार :- गुरुवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- वसंत
मास:- वैशाख
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- चतुर्थी 3:26pm तक पश्चात:- पंचमी
नक्षत्र :- ज्येष्ठा
योग:- वरियान
करण:- बालव
सूर्यराशि :- मेष
चंद्रराशि :- वृश्चिक
दिशाशूल :- दक्षिण
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:15am
सूर्यास्त :- 06:55 pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
2:15pm से 03:35pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:15 pm से 1:04 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- गुरुवार
अधिदेव :- भगवान विष्णु और इंद्र
- यदि जन्म कुंडली में फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह कमजोर हो तो पुखराज सोने या पीतल में गुरुवार को धारण करना चाहिए । जब तक आप पुखराज धारण नहीं कर सकते है तब तक आप केले की जड़ या हल्दी की गांठ धारण कर सकते हैं , हल्दि या केसर का तिलक लगाएं । हल्दी की माला से मंत्र जाप करें । मंत्र :-
- ।। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः ।।
- यदि फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित या गुरु को करना चाहिए ।
दान :-
- पीला वस्त्र , हल्दी , चने की दाल, धार्मिक पुस्तक , पिला फल
उपाय :-
- बुधवार को रात को चने की दाल भिगोकर रखें गुरुवार को प्रातः रोटी में चने दाल, हल्दी भर गाय को खिलाएं । पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । किसी सच्चे साधु , महात्मा या गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए ।
गुरुवार को करणीय कार्य :-
- विद्या का प्रारंभ, वैवाहिक – कार्यक्रम, उच्चाधिकारियों से मिलना, नवीन काव्य लेखन प्रारंभ करना, लेखन, प्रकाशन, धन – संग्रह आदि शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :-
- गुरुवार को लघु व सामान्य संज्ञा दी गई है गुरुवार शुभ वार है। घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- गुरुवार
राशि :- तुला, कुंभ
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- गुरुवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक चने की दल का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन आपके लिए बेहद सक्रिय और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका निर्वाह आप बेहतरीन तरीके से करेंगे। आपके अंदर समर्पण की भावना अधिक मजबूत होगी, जिससे आपके कार्य क्षेत्र में सफलता की संभावना प्रबल हो जाएगी। वित्तीय लाभ के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन खचों में भी वृद्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज का दिन आपके रिश्तों के लिए भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चोड़ी सी नोंकझोंक हो सकती है।
वृषभ राशि :-
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप धैर्य और समर्पण के साथ काम करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और संकल्प आपको सफलता दिलाएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, आपको कुछ परेशानी का सामना हो सकता है, लेकिन भविष्य में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, विशेषकर गले और पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत और संयमित तरीके से बात करें।
मिथुन राशि :-
आज का दिन आपके लिए मेहनत का पूरा फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत और प्रयासों की सराहना की जाएगी। आपकी योजनाओं में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर आप सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह दिन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भो दिन शुभ रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि :-
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से आप हर बाधा को पार कर लेंगे। कुछ कार्यों में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन समय के साथ आपको सफलता मिल जाएगी। वित्तीय मामृलों में सतर्क रहने की आवश्यकृता है, खासकर यदि आप किसी निवेश या लेन-देन में शामिल हो रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में चकान और नींद की कमी हो सकती है, जो आपको थोड़ी परेशानी दे सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन संवाद से सब सुलझ जाएगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आज आपके कार्य तीव्र गति से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को सराहा जाएगा। धन की स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण येकावट महसूस हो सकती है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग भी मिलेगा। प्रेमी जन से रोमांटिक मुलाकात की संभावना है, जिससे आपका दिन और भी बेहतर होगा।
कन्या राशि :-
आज का दिन धन के लिहाज से शुभ रहेगा। आपके निवेश में लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक रूप से आप शांत और संतुलित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध बने रहेंगे और प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। आज के दिन को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, जो भविष्य में और भी अच्छे परिणाम देगा।
तुला राशि :-
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, क्योंकि कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है, विशेषकर रक्तचाप या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी बड़े लेन-देन में पैसे लगाए हैं तो इस पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति रहेगी, हालांकि कुछ मामलों में मनमुटाव हो सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा कठोर हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नए आय के स्रोत खुलने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिससे घर का माहौल आनंदित रहेगा। माता-पिता से आपके संबंध और अधिक मचर बनेंगे, उनका आशीर्वाद आपको मानसिक शांति और वल देगा। धन के मामलों में भी शुभ समय है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में भी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा।
धनु राशि :-
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन की स्थिति भी मजबूत होगी और निवेश से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें। आपके काम की प्रशंसा होगी और धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नई योजनाओं पर कार्य करने का उत्तम समय है। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि :-
आज का दिन मेहनत के अच्छे फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन खचों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान और नींद की कमी हो सकती है, जिससे आपको थकावट महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा। किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ के प्रवल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आपको थोड़ा अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। विशेषकर गले और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को संतुलित बनाए रखें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि :-
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलता से निभाएंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन आपको खचों पर भी ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें और खुद को आराम देने का समय निकालें। पारिवारिक जीवन में आपसी समझदारी बनी रहेगी और दाम्पत्य जीवन में आनंद रहेगा। आज के दिन की गई मेहनत भविष्य में लाभदायक सावित होगी।
मेरा और आपका सुविचार
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा



Leave a Reply