आज का पंचांग और राशिफल….

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 21 मई 2025
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उतरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- नवमी
नक्षत्र :- शतभिषा
योग :- वेधृति
करण :- तैतिल
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- कुंभ
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:50am
सूर्यास्त :- 07:15pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:32pm से 02:15 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
देव :- भगवान गणेश
अधिदेव :- भगवान विष्णु

  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
    दान :-
  • हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
    उपाय :-
  • मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
    बुधवार को करणीय कार्य :-
  • विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।

वार संज्ञा :-

  • बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- बुधवार
राशि :- कर्क

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी

अभिजीत मुहूर्त

  • बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
    लाभ :-
  • 5:55 am से 7:35am
    अमृत :-
  • 7:36am से 9:14am
    शुभ :-
  • 11:10am से 12:28pm
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

आज आपके दिल की बात आपके साथी तक पहुंच सकती है। लंबे समय से जो दूरी या असमंजस बना हुआ था, वह एक हल्की मुस्कान या एक छोटे से इशारे से सुलझ सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी विशेष व्यक्ति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, हालांकि आगे बढ़ने से पहले थोडा समय लें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन रोमांस से भरा हो सकता है यदि आप थोड़ा समय निकालकर अपने प्रेमी के साथ कुछ खास प्लान करें। पुराने झगडे या गलतफहमियों को पीछे छोड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अचानक कोई यात्रा या खरीदारी संभव है, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

मिथुन राशि :-

आज का दिन प्रेम जीवन में मिश्रित संकेत दे रहा है। भावनाओं का ज्वार आपके अंदर उफान पर हो सकता है, लेकिन साथी की प्रतिक्रिया आपकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहेगी। बेहतर होगा कि आप अपने मन की बातें शांतिपूर्वक साझा करें।

कर्क राशि :-

आज का दिन प्रेम जीवन में मिश्रित संकेत दे रहा है। भावनाओं का ज्वार आपके अंदर उफान पर हो सकता है, लेकिन साथी की प्रतिक्रिया आपकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहेगी। बेहतर होगा कि आप अपने मन की बातें शांतिपूर्वक साझा करें।

सिंह राशि :-

आज का दिन साहसी निर्णय लेने का है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं. तो आज इजहार करने का समय है। दाम्पत्य जीवन में कुछ असहमति हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

कन्या राशि :-

प्रेम और वापत्य जीवन में भावनाओं का अधिक बहाव रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन बात आगे बढ़ने से पहले ही संभल जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई नया परिचय हो सकता है जो दिल को छू जाए

तुला राशि :-

आज का दिन रोमांस की सौगात लेकर आया है। जो लोग लम्बे समय से किसी रिश्ते मेंहैं ये आज शादी की दिशा में सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन भावनात्मक दृष्टिकोण से गहरा है। यदि आपके मन में कोई बात है, तो आज कह देना बेहतर रहेगा। रिश्ते में सच्चाई और अपनापन दिखाएं, तभी रिश्ता टिकेगा। विवाहित जीवन में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है, इसलिए संवाद बढ़ाएं।

धनु राशि :-

आज का दिन उत्साह और साहस से भरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ किसी साहसिक प्लान की शुरुआत कर सकते हैं। अविवाहित लोग अपने दोस्ती से शुरू हुए रिश्ते को एक नया नाम देने की सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन पहले से ज्यादा मधुर रहेगा।

मकर राशि :-

आज प्रेम जीवन में धैर्य और संयम की आवश्यकता है। पार्टनर से किसी विषय पर असहमति हो सकती है, लेकिन समय रहते सुलह भी संभव है। विवाह में कुछ जिम्मेदारियों के कारण दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों को अपने आसपास के लोगों पर नजर रखनी चाहिए।

कुम्भ राशि :-

आज रिश्तों में ताजगी और मौलिकता लाने का समय है। कुछ नया करने की चाह में आप और आपका साथी साथ में कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज सोशल मीडिया या किसी ग्रुप एक्टिविटी के जरिए कोई खास जुड़ाव मिल सकता है।।

मीन राशि :-

आज प्रेम जीवन में भावनाओं का गहरापन देखने को मिलेगा। यदि आप लंबे समय से रिश्ते में हैं, तो आज भावनात्मक संतुलन आवश्यक रहेगा। जीवनसाथी से किसी विशेष विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे नजदीकियाँ और बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को किसी से अचानक भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

Categories:
error: Content is protected !!