बीकानेर। अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित अज़ीज़ आज़ाद स्मृति समारोह का आगाज पुस्तक प्रदर्शनी एवं फोटो प्रदर्शनी से हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. भंवर भादानी, हरीश बी. शर्मा, डॉ. अजय जोशी, राजाराम स्वर्णकार, इरशाद अज़ीज के कर कमलो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में काव्य पाठ की शुरूआत करते हुए युवा कवि संजय आचार्य ‘वरूण’ ने अज़ीज़ आज़ाद की ‘‘जिस्म मर जाए, शब्द नहीं मरते…’’ रचना का पाठ किया। आनन्द छंगाणी ने ‘‘कितनी दिलचस्प यह कहानी…..’’, राजस्थानी भाषा के कवि विपल्व व्यास ने गीत ‘‘आजादी के हक ऐसे बंटते रहे…’’ सुनाकर राजनीति के स्वार्थ पर अज़ीज़ आज़ाद साहब की बेबाक टिप्पणी को श्रोताओं के सामने रखा।
इसी क्रम में गज़लकार सागर सिद्दकी ने अज़ीज़ आज़ाद साहब की ‘‘मेरे वजूद का रिश्ता ही आसमान से है….’’ गज़ल को तरन्नुम में गाकर समा बांध दिया। ओजस्वी कवि आनन्द मस्ताना ने ‘‘लोग सौ रंग बदलते है…’’ गज़ल गाकर अपनी प्रस्तुति दी। युवा कवयित्री मीनाक्षी स्वर्णकार ने अज़ीज़ आज़ाद साहब की प्रसिद्ध गज़ल ‘‘तुम जरा प्यार की राहो से गुजर कर देखो…’’ प्रस्तुत की।
गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार ने ‘‘ना खुदा बन के लोग आते है…’’ गज़ल को गायन शैली में गाकर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। शायर इरशाद अज़ीज ने अपने पिता अज़ीज़ आज़ाद के मशहूर गीत ‘‘मै तुमको विश्वास दू…’’ गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस गीत पर श्रोतागण भी साथ में गुनगुनाने लगे।
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि उर्दू के प्रसिद्ध शायर जाकिर अदीब ने कहा कि हमने अज़ीज़ आज़ाद साहब को काफी सुना। उनसे गज़ल एवं शायरी के कई मायने जाने। जाकिर अदीब ने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद के जीवन का मकसद था कि देष में साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे और यह उनकी रचनाओं में खुलकर सामने आता है।
मुख्य अतिथि कथाकार, पत्रकार हरीष बी. शर्मा ने कहा कि अज़ीज़ आज़ाद साहब ने साहित्य के साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियों को भी बखूबी निभाया। वे कालजयी कवि और रचनाकार थे। उन्होंने बीकानेर की कौमी एकता पर बहुत कार्य किया तथा वे एक अलग शैली के अनूठे शायर थे। अज़ीज़ आज़ाद ने भाषाई एकता केे महत्त्व को स्थापित करते हुए राष्ट्र में सौहार्द कैसे कायम रहे, उस पर आत्मीयता से लिखा।
कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए प्रो. भंवर भादानी ने अज़ीज़ आज़ाद से हुई मुलाकातो का जिक्र करते हुए कहा कि वह जिन्दादिल आदमी थे। उन्होंने साहित्य एवं सांम्प्रदायिकता पर बहुत कार्य किया। तथा उनकी रचनाए कालजयी हैं। हमें उनके अप्रकाशित साहित्य का प्रकाशन करना चाहिए तथा उनकी रचनाओं को स्वरबद्ध रिकार्ड करवाना चाहिए।
कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से हम शहर के सशक्त रचनाकारों के रचना संसार से युवा पीढी को परिचित करवाते है।
कार्यक्रम का आभार शायर इरशाद अज़ीज ने किया। मंच संचालक कवि संजय आचार्य ‘वरूण’ ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय जोशी, राजाराम स्वर्णकार, मोहम्मद फारूक, सुनील बोड़ा, गिरिराज पारीक, इरफान, मघाराम, दीक्षा व्यास एवं उषा बिस्सा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भवदीय
संजय श्रीमाली
कार्यक्रम समन्वयक
अजित फाउण्डेशन
मो. 7014198275

Categories: GENERAL NEWS







