SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 23 मई 2025
वार :- शुक्रवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- एकादशी 22:35pm तक पश्चात:- द्वादशी
नक्षत्र: – उत्तराभाद्रपद :- 4:04pm तक पश्चात:- रेवती
योग:- प्रीति
करण :- बव
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- मीन
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 5:44am
सूर्यास्त :- 07:25pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
11:00 pm से 12:35 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:09 pm से 01:05 pm तक

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- शुक्रवार
अधिदेव :- इन्द्र देव

  • फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ।।ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।।
  • यदि फलादेश के हिसाब से शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।

दान :-

  • चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र

उपाय :-

  • गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-
  • नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।

वार संज्ञा :

  • शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है

घात वार :-

  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- शुक्रवार
राशि :- वृश्चिक, धनु, मीन

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • अगर किसी जातक के लिए शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

आज का दिन आत्मविश्लेषण और नए निर्णयों का है। कार्यक्षेत्र में आपके पुराने प्रयास अब रंग ला सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण मीटिंग्स या चर्चाओं में आपकी मका प्रमुख रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ बातचीत होगी, जिसमे आपसी सौहार्दपूर्ण विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत कहासुनी संभव है, लेकिन आप अपने व्यवहार से माहौल को सहज बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। छात्रों के लिए दिन पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज पुराने दोस्तों से बातचीत संभव है। यात्रा के योग बन सकते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, धैर्य और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन जिम्मेदारियों और प्राथमिकताओं को समझने का रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आपसे सलाह ली जा सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष उपलब्धि देने वाला हो सकता है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आज आप किसी पुराने परिचित से मिल सकते हैं जो भविष्य में किसी बड़े काम में आपकी सहायता करेंगे।

मिथुन राशि :-

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचार स्पष्ट और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक रूप से मध्यम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज पुराने अधुरे कामों को पूरा करने का प्रयास करें। नए अवसरों की तलाश में आप सफल हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भोगीदारी बढ़ेगी। जीवन साची से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि :-

आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का सही प्रदर्शन करना होगा, तभी सफलता संभव है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में ईमानदारी और विश्वास की आवश्यकता होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। छात्रों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें।

सिंह राशि :-

आज का दिन महत्वकांक्षाओं को साकार करने का योगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी और आपके आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। वरिष्ठों से अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में आपसी समझ और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आप नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे।

कन्या राशि :-

आज का दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं को लागू करने का अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है और सहयोगियों का भी पूरी समर्थन प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना आवश्यक है। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने और नए कौशल सीखने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम जनित बीमारियों से सावधान रहें। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है।

तुला राशि :-

आज का दिन संबंधों को सशक्त करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और कार्यशैली की सराहना होगी। टीमवर्क में सफलता मिलेगी और आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण रहेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा संभव है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, कोई अटका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज कोई पुराने मित्र से अनपेक्षित मुलाकात हो सकती है। कु सकती है।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सावधानी और धैर्य से कार्य करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संवाद में स्पष्टता रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और छोटे-छोटे मतभेदों को तूल न दें। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए दिन विशेष मेहनत और तैयारी का है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। आज किसी पुराने परिचित् से मुलाकात संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम से बचें।

धनु राशि :-

आज का दिन ज्ञान और विस्तार का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को मूहत्व मिलेगा और नई परियोजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपके प्रयासों की सराहना होगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी पारिवारिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में गहराई आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक दृष्ि दृष्टि से समय अनुकूल है। छात्र अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बद सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पुराने कार्यों को भी नई दृष्टि से देख पाएंगे। यात्राओं का योग बन सकता है।

मकर राशि :-

आज का दिन व्यवसायिक योजनाओं को अमल में लाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत व्यस्तता रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा, निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों को कठिन विषयों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य सामान्य रहेगा। आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। पुराने अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन नवाचार और प्रमुति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयोग और नए विचारों को प्रशंसा मिलेगी। सहकमी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। आज आपको किसी नई परियोजना का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है, विशेषकर यदि आप निवेश या बड़े सौदे के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। छात्र अपनी पड़ाई में नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे और अच्छे परिणाम की ओर अग्रसर होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। समाज में आपकी छवि सशक्त होगी और लोग आपके दृष्टिकोण की सराहना करेंगें।

मीन राशि :-
आज का दिन भावनाओं और संवेदनशीलता से जुड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और नये दृष्टिकोण और नये दृष्टिकोण की सराहना होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को नई दिशा मिल सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिजनों के साथ किसी खास आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम जौवन में आपसी समझदारी बढ़ेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। छात्रों के लिए समय अध्ययन के प्रति गंभीर रहने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मनोबल ऊंचा रहेगा।

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!