आठवां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स-डे) दिवस 14 जनवरी को , सैनिक विश्रामगृह में आयोजित होगा कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 12 जनवरी। भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स-डे) के अवसर पर सैनिक विश्राम गृह परिसर में 14 जनवरी को प्रातः 9 बजे समारोह का आयोजन किया जायेगा।
भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस प्रति वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। 1953 में इसी दिन भारतीय सशस्त्र सेना के पहले भारतीय कमाण्डर-इन-चीफ फिल्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा सेवानिवृत हुए थे। करिअप्पा 1947-48 भारत-पाक के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व करते हुए जीत दिलाई। फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के अभूतपूर्व योगदान एवं सेनाओं के प्रति सम्मान देने के लिये भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स-डे) मनाया जाता है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ने बताया कि समारोह में वयोवृद्ध पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं, उनके परिजनों तथा पदकधारकों का सम्मान किया जायेगा।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!