NATIONAL NEWS

आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम:विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देगी; कल केजरीवाल के आवास पर 5 घंटे रुके थे अधिकारी

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम:विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देगी; कल केजरीवाल के आवास पर 5 घंटे रुके थे अधिकारी

नई दिल्ली

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुबह करीब 10:30 बजे आतिशी के घर पहुंची। हालांकि, थोड़ी देर बाद टीम बाहर निकल गई। - Dainik Bhaskar

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुबह करीब 10:30 बजे आतिशी के घर पहुंची। हालांकि, थोड़ी देर बाद टीम बाहर निकल गई।

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने के एक दिन बाद रविवार को मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची। आतिशी सुबह ही राघव चड्ढा के साथ केजरीवाल के घर पहुंच गई थीं।

क्राइम ब्रांच की टीम एक घंटे इंतजार करने के बाद उनके घर से निकल गई और आवास से कुछ दूर खड़ी है। इससे पहले आतिशी ने अपने ऑफिस के अफसरों को नोटिस रिसीव करने को कहा था। उन्होंने नोटिस दिया या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे। आतिशी ने कहा था कि BJP दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है। इस मामले में क्राइम ब्रांच दोनों नेताओं से पूछताछ कर सबूत लेना चाहती है।

आतिशी राघव चड्ढा के साथ सीएम हाउस पहुंचीं।

आतिशी राघव चड्ढा के साथ सीएम हाउस पहुंचीं।

3 फरवरी को 5 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल को नोटिस दिया था
क्राइम ब्रांच की टीम 3 फरवरी को करीब 5 घंटे तक सीएम आवास पर केजरीवाल का इंतजार करती रही। इसके बाद नोटिस दिया। केजरीवाल से 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी केजरीवाल और मंत्री आतिशी को नोटिस देने गई थी। हालांकि, दोनों अपने आवास पर नहीं थे, जिसके कारण पुलिस बिना नोटिस दिए लौट गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी ने नोटिस नहीं लिया। हालांकि, CMO ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस बिना नोटिस दिए ही चली गई थी।

सीएम आवास के बाहर क्राइम ब्रांच के अधिकारी AAP के लोगों से अंदर चलकर बात करने को कह रहे थे। इस दौरान उनके बीच बहस हुई।

सीएम आवास के बाहर क्राइम ब्रांच के अधिकारी AAP के लोगों से अंदर चलकर बात करने को कह रहे थे। इस दौरान उनके बीच बहस हुई।

2 पॉइंट में समझें AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला

1. केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की है। साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने AAP के 7 विधायकों से कहा कि 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। आप आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

2. दिल्ली भाजपा इकाई ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक शिकायत सौंपी और AAP के आरोपों की जांच करने को कहा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में केजरीवाल को नोटिस देकर जांच में शामिल होने और सबूत देने की मांग कर रही है।

BJP बोली- आरोप लगाकर भाग नहीं सकते
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 2 फरवरी को कहा- हमने कहा था कि केजरीवाल सनसनी पैदा करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल के झूठ के पीछे का सच अब उजागर होने वाला है। वह जांच से नहीं भाग सकते। उन्हें जांच का सामना करना पड़ेगा।

आतिशी बोलीं- भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू किया

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर केजरीवाल की सरकार गिराना चाहती है।

पिछले हफ्ते AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू किया है। इसके तहत वे दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है। आतिशी ने दावा किया कि AAP के पास भाजपा नेता की बातचीत रिकॉर्डिंग है, जिसमें वे कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने कहा था- भाजपा हमारे 21 विधायकों के संपर्क में है। उन्होंने 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं, लेकिन सभी MLA ने इस ऑफर को मानने से इनकार कर दिया है। जहां भी भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार नहीं बना पाती है, वो ऑपरेशन लोटस 2.0 का इस्तेमाल करती है। उन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे ही सरकारें गिराई हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!